Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, रफ्तार के सौदागर की हुई टीम में वापसी 

West Indies Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

CWI Announce Test Squad for South Africa: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने अगस्त में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए, 15 सदस्यीय कैरेबियाई टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस टीम में करीब 6 महीने से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज केमार रोच (Kemar Roach) की वापसी हुई है। रोच ने वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में गाबा में खेला था।

तो अब वह 7 अगस्त से कैरेबियाई धरती पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की कमान क्रैग ब्रैथवेट के हाथों में सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपर जोशुआ डि सिल्वा को पहली बार टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

इस टेस्ट सीरीज में टेस्ट टीम के नियमित उपकप्तान अल्जारी जोसेफ को आराम दिया गया है, जिनका हाल में ही इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में औसत प्रदर्शन रहा था। साथ ही ना सिर्फ जोसेफ का बल्कि पूरी कैरेबियाई टीम का प्रदर्शन ही इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक रहा था। इंग्लैंड ने तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हराया था।

हालांकि, अब इस हार को भुलाकर कैरेबियाई टीम की नजर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने पर होंगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 7 अगस्त से 11 अगस्त के बीच क्वींस पार्क ओवल पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच प्रोवीडेंस स्टेडियम गुयाना में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय कैरेबियाई टीम:

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जोशुआ डि सिल्वा (उप-कप्तान), एलिक अथानेज, टेविन इमलाच, मिकाइल लुइस, केसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, जेसन होल्डर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, केमार रोच, जायडन सील्स, जोमेल वारिकन, ब्रायन चार्ल्स।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...