Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की, कई सीनियर खिलाड़ियों को दिया गया आराम

Westindies Team (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इन दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 13 अक्टूबर से हो रही है। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि वेस्टइंडीज ने कई सीनियर खिलाड़ियों को इस दौरे में आराम दिया है।

निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, अकील हुसैन और Shimron Hetmyer ने व्यक्तिगत कारण की वजह से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से अपना नाम हटा दिया है। हालांकि वेस्टइंडीज टीम में एविन लुईस की वापसी हुई है। यही नहीं बेहतरीन खिलाड़ी ब्रैंडन किंग को भी श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

अल्जारी जोसेफ को भी श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल किया गया है। टी20 टीम की कप्तानी Rovman Powell को करते हुए देखा जाएगा जबकि रोस्टन चेस को उपकप्तान नियुक्त किया गया था। टी20 टीम को लेकर मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा कि, ‘श्रीलंका का दौरा सभी खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां खिलाड़ियों को एक अलग ही परिस्थिति मिलेगी और इससे हम भी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

यही नहीं कई सीनियर खिलाड़ी अलग-अलग कारण की वजह से टी20 सीरीज को मिस करेंगे। कुछ खिलाड़ी चोटिल भी है और हम यही चाहते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ हमारी टीम का आत्मविश्वास काफी अच्छा हो।’

युवा खिलाड़ियों को वनडे फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा: डैरेन सैमी

वनडे टीम की बात की जाए तो युवा खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू को वेस्टइंडीज स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वनडे टीम की कप्तानी शाई होप को दी गई है जबकि उपकप्तान अल्जारी जोसेफ को नियुक्त किया गया है।

डैरेन सेमी ने वनडे टीम को लेकर कहा कि, ‘हम अपनी वनडे टीम को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं। कई युवा और टैलेंटेड खिलाड़ियों को इस दौरे में दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। युवा खिलाड़ी जैसे ज्वेल एंड्रयू के प्रदर्शन को देखने के लिए हम सब काफी उत्साहित है।

यह रही श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज टी20 टीम:

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस (उपकप्तान), फैबियन एलन, एलिक अथानाजे, आंद्रे फ्लेचर, टेरेंस हिंड्स, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

यह रही श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज वनडे टीम:

शाई होप (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उपकप्तान), ज्वेल एंड्रयू, एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श जूनियर।

আরো ताजा खबर

21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में गुजरात का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 66वां मैच आज 21 मई...

2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत

Virat Kohli, Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम...

SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ से पहले एक अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र...

IPL 2026: बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाए डेथ ओवर गेंदबाजी के खास गुर, वायरल हुई वीडियो

Jasprit Bumrah Kartik Tyagi (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा पेसर कार्तिक त्यागी को डेथ ओवर...