Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के लिए बाबर आजम द्वारा ओपनिंग करने की संभावना नहीं: रिपोर्ट्स 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के लिए बाबर आजम द्वारा ओपनिंग करने की संभावना नहीं: रिपोर्ट्स 

Babar Azam (Photo Source: X)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दो मैचों के लिए टेस्ट सीरीज के लिए इस समय पाकिस्तान दौरे पर है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 जनवरी को मुल्तान में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी। हालांकि, सीरीज के दौरान इस बात की कम ही संभावना है कि पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ओपनिंग करते हुए नजर आए।

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सैम अयूब के चोटिल होने के बाद, बाबर आजम पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आए थे, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी फाॅर्म हासिल की थी, लेकिन सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब जबकि चोटिल होने की वजह से सैम अयूब करीब 6 हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान टीम को किसी ओपनिंग बल्लेबाजी की तलाश होगी।

लेकिन अगर अब द ट्रिब्यून की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बाबर आजम रेगलुर ओपनर शान मसूद के साथ ओपनिंग करते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अयूब की गैर-मौजूदगी में दो ओपनर इमाम उल हक और अबदुल्ला शफीक को बैक-अप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया है।

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 14-21 जनवरी – मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान

दूसरा टेस्ट 25-29 जनवरी – मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान

टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का फुल स्क्वाॅड

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, काशिफ अली, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा।

टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का फुल स्क्वाॅड

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), एलिक अथानाजे, केसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, टेविन इमलाच, अमीर जांगू, मिकाइल लुइस, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप, केमार रोच, केविन सिंक्लेयर, जेडन सील्स, जोमेल वारिकन।

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...