Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किए गए मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मार्को जानसेन को दिया गया आराम

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किए गए मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मार्को जानसेन को दिया गया आराम

South Africa Team (Pic Source-X)

युवा खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीट्ज़के को वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है। बता दें, मैथ्यू ब्रीट्ज़के का प्रदर्शन हमेशा ही घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और इसी वजह से उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज में राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 55 लिस्ट A मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 28.90 के औसत से 1445 रन बनाए हैं। आगामी वेस्टइंडीज सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावुमा करेंगे। यही नहीं एडन मार्करम को भी आगामी सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। गेंदबाजों में बात की जाए तो मार्को जानसेन और एनरिक नॉर्टजे को आगामी टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया है जबकि कगिसो रबाडा, डेन पीटरसन और डेन पीट आगामी टेस्ट सीरीज में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

स्पिनर्स के रूप में टीम के पास केशव महाराज है। लुंगी एनगिडी और जेराल्ड कोएट्जी भी दमदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। अगर वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज को अपने नाम करना है तो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना होगा।

कोच Shukri Conrad ने एक बयान पर कहा कि, ‘मार्को जानसेन को हम लोगों ने इसलिए आराम दिया है ताकि वो शारीरिक और मानसिक रूप से आने वाली चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार हो सके।’

हम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में और बेहतर जगह लेना चाहते हैं: Shukri Conrad

Shukri Conrad ने आगे कहा कि, ‘यह दौरा हमारे लिए बेहद जरूरी है। इससे हमारी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह भी और बेहतर होगी। फिलहाल हम लोग वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सातवें पायदान पर है और हमारी यही कोशिश होगी कि टीम टॉप पर खत्म करें। यही वजह है हमने अपनी सबसे मजबूत टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए उतारा है।’

वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए यह रही दक्षिण अफ्रीका टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्ज़ी, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, डेन पीटरसन, डेन पीट, कागिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, काइल वेरीने

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...