Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X)

पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। पहले क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सिर्फ इतना बताया था कि वह निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अब टीम के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने साफ किया है कि जोसेफ ने खुद इस सीरीज में खेलने से मना कर दिया और चयन के खुद उपलब्ध नहीं कराया।

डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

सीरीज शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत में डैरेन सैमी ने कहा कि अल्जारी जोसेफ का टीम में चयन किया गया था, लेकिन उन्होंने खेलने से इनकार कर दिया। सैमी ने माना कि यह टीम के लिए बड़ा नुकसान है।

उन्होंने यह भी कहा कि जोसेफ हाल ही में चोट से उबरकर लौटे थे, लेकिन किन कारणों से उन्होंने यह फैसला लिया, इसकी पूरी जानकारी उनके पास नहीं है। सैमी के मुताबिक, इस मामले में अंतिम फैसला क्रिकेट वेस्टइंडीज के अधिकारियों को लेना है।

दूसरी ओर, अल्जारी जोसेफ के बाहर होने के बावजूद सैमी ने अपनी गेंदबाजी इकाई पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम में ऐसे गेंदबाज मौजूद हैं, जो किसी भी विपक्षी टीम के 20 विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।

उनके अनुसार शमार जोसेफ, केमार रोच, जेडन सील्स, जस्टिन ग्रीव्स और कीमो पॉल जैसे गेंदबाज टीम को मजबूती देंगे। स्पिन विभाग में जोमेल वॉरिकन, युवा जोशुआ बिशप और कप्तान रोस्टन चेज जिम्मेदारी संभालेंगे।

डैरेन सैमी ने कहा कि पिछले कुछ समय में टीम के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजी में निरंतरता देखने को मिली थी। उनका मानना है कि अगर बल्लेबाज इसी तरह रन बनाते रहे और गेंदबाज अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे, तो वेस्टइंडीज किसी भी टीम को कड़ी चुनौती दे सकता है।

खैर, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 25 जुलाई से टारूबा के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। दूसरा और अंतिम टेस्ट 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में होगा।

अल्जारी जोसेफ की गैरमौजूदगी जरूर टीम के लिए चिंता का विषय है, लेकिन वेस्टइंडीज उम्मीद कर रहा है कि बाकी खिलाड़ी मिलकर इस कमी को पूरा करेंगे और घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करेंगे।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...