Skip to main content

ताजा खबर

वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया से राहुल द्रविड़ के सम्मान में T20 World Cup जीतने की अपील की, पढ़ें बड़ी खबर 

Rahul Dravid and Virender Sehwag (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट वर्ल्ड कप कभी नहीं जीता है। भारत श्रीलंका के साथ चैंपियंस ट्राॅफी 2002 की संयुक्त विजेता रही थी, तो साल 2003 वर्ल्ड कप फाइनल भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई थी।

इसके अलावा द्रविड़ की कप्तानी में साल 2007 का क्रिकेट वर्ल्ड कप तो और ज्यादा भयानक रहा, टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। हालांकि, साल 2011 में भारतीय टीम ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था, लेकिन द्रविड़ उस टीम में जगह नहीं बना पाए थे।

तो वहीं साल 2012 में उन्होंने क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन इसके बाद कुछ साल वह आईपीएल खेलते हुए नजर आए। हालांकि, बतौर खिलाड़ी उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन जब उन्होंने भारत की अंडर 19 टीम की कोचिंग कमान संभाली तो उन्हें काफी सफलता मिली, इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने सीनियर टीम में जगह भी बनाई।

इसके बाद जब उन्होंने भारत की सीनियर टीम की कोचिंग कमान संभाली, तो उन्हें अंडर 19 टीम जैसी सफलता नहीं मिल पाई। द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। तो वहीं भारत में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को जीतने का टीम इंडिया को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं अब द्रविड़ का कोचिंग करियर जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म होने वाला है। ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने टीम इंडिया से गुजारिश की है कि उन्हें द्रविड़ के सम्मान के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहिए।

वीरेंद्र सहवाग ने की टीम इंडिया से खास अपील

बता दें कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मैच से पहले क्रिकबज के साथ एक चर्चा में वीरेंद्र सहवाग ने कहा- हमने सचिन तेंदुलकर के लिए 2011 वर्ल्ड कप खेला था। तो ये टी20 वर्ल्ड कप राहुल द्रविड़ के लिए हो सकता है। कम से कम एक कोच के रूप में उन्हें वर्ल्ड कप जीतने का मौका मिले और यह कहलाने का कि वे भी वर्ल्ड कप विनर हैं, जो उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में नहीं मिला।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...