
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
क्रिकेट दुनियाभर में फुटबाॅल के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है। हालांकि, क्रिकेट ने भारतीय फैंस पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। भले ही हमारा राष्ट्रीय खेल हाॅकी हो, लेकिन क्रिकेट भारत की रग-रग में भरा है। भारत में फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को भगवान की उपाधि देने से भी पीछे नहीं हटते।
क्रिकेट फैन अपने पसंदीदा क्रिकेट की एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। वहीं अब कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर से देखने को मिला है। बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली का एक सुपर फैन, उनसे मिलने के लिए सात-समंदर पार करके और 10279 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके ऑस्ट्रेलिया पहुंचा है।
बताया जा रहा सोभित विरमनी नाम का यह विराट कोहली फैन भारत के उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले का रहने वाला है। तो वहीं उसने अपने फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया तक का एक लंबा सफर तय किया।
इस फैन का पोस्टर भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने लिखा- देहरादून, भारत से विराट कोहली को देखने के लिए 10279 किलोमीटर की यात्रा की। 2014 में विराट कोहली ने अपनी टेस्ट कप्तानी ऑस्ट्रेलिया में ही शुरू की थी, और अपनी प्रेरणा को ऑस्ट्रेलिया में लाइव खेलते हुए देखना मेरा सपना था।
देखें इंटरनेट पर यह वायरल पोस्ट
A post shared by CricTracker India (@crictrackerindiaofficial)
विराट की नजर गाबा टेस्ट पर
तो वहीं आपको विराट कोहली के बारे में बताएं तो वह इन दिनों टीम इंडिया के साथ जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज में नजर आ रहे हैं। इस सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर, शनिवार से द गाबा, ब्रिसबेन में शुरू होने वाला है। इस मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे, जो पिछले मैच में सिर्फ 18 रन ही बना पाए थे।
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

