Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली पर आईपीएल 2025 के नीलामी में लगेगी 30 करोड़ की बोली: ह्यू एडमीड्स

विराट कोहली पर आईपीएल 2025 के नीलामी में लगेगी 30 करोड़ की बोली: ह्यू एडमीड्स

RCB’s (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 के सीजन से पहले इस साल नवंबर-दिसंबर में मेगा ऑक्शन होने वाला है और इसके लिए बीसीसीआई जोरों से तैयारी में लगी हुई है। आगामी आईपीएल सीजन थोड़ा कठिन तो होने वाला है, क्योंकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले नीलामी का रोमांच पीक पर होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले सीजन में अपनी टीम के लिए खेलने वाले स्टार खिलाड़ी आने वाले सीजन में दूसरी टीम के लिए खेलते सकते हैं। तो आप दूसरी टीमों के खिलाड़ियों को अपनी पसंदीदा टीम में खेलते हुए देखेंगे।

आगामी नीलामी शुरू होने से पहले सभी टीमों को अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची घोषित करनी होगी। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

विराट कोहली पर आईपीएल 2025 के नीलामी में लगेगी 30 करोड़ की बोली: ह्यू एडमीड्स

आईपीएल 2025 के नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स ने एक कमेंट किया है, जो इस वक्त क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

“Virat Kohli could get 30cr if he enters the IPL auction”- IPL auctioneer Hugh Edmeades

उन्होंने कहा कि अगर विराट कोहली मेगा ऑक्शन में आते हैं तो उन्हें निस्संदेह 30 करोड़ रुपये मिलेंगे। एडमीड्स का बयान अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

क्या RCB विराट कोहली को करेगी रिलीज?

टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली किसी भी फॉर्मेट में अपने बल्ले से धमाल मचा सकते हैं। पिछले आईपीएल सीजन में उन्होंने रनों की बारिश की थी और ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। हालांकि, अभी तक वे अपनी टीम को आईपीएल का खिताब दिला नहीं सके हैं। कुछ फैंस उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छोड़कर दूसरी टीम में जाने की सलाह देते रहते हैं।

बता दें कि, विराट कोहली आईपीएल के शुरुआत से ही RCB का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आईपीएल में कई खिलाड़ी अलग-अलग टीमों की ओर से खेल चुके हैं, लेकिन कोहली ने कभी भी दूसरी टीम से खेलने का फैसला नहीं किया। RCB की पूरी टीम कोहली पर काफी निर्भर है। ऐसे में फ्रेंचाइजी भूलकर भी उन्हें रिलीज करने की नहीं सोच सकती है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...