Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली ने आईसीसी रैंकिंग में रोहित शर्मा को पछाड़ा, 4 साल बाद बने नंबर एक बल्लेबाज 

विराट कोहली ने आईसीसी रैंकिंग में रोहित शर्मा को पछाड़ा, 4 साल बाद बने नंबर एक बल्लेबाज 

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान व चेज मास्टर कहे जाने वाले विराट कोहली ने ताजा आईसीसी रैंकिंग जारी होने के बाद, वनडे कैटेगिरी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। अनुभवी बल्लेबाज ने अब साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिसके बाद हिटमैन रोहित तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 84 रनों की पारी खेलने के बाद, डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। खैर, कोहली के इस समय 785 रैंकिंग पाॅइंट हैं, जबकि मिचेल के 784 और रोहित 775 रैंकिंग पाॅइंट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

साथ ही बता दें कि यह जुलाई 2021 के बाद पहली बार है, जब विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में टाॅप पर पहुंचे हैं। कोहली को हाल में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ 135, 102 और 65 रनों की पारी खेली, और उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले में कोहली ने 93 रनों की पारी खेलने का फायदा मिला है।

केएल राहुल को भी हुआ फायदा

वनडे रैंकिंग में अन्य बदलावों के बारे में बात करें, तो अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 1 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। डेवोन काॅन्वे को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह बल्लेबाजों की श्रेणी में 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, गेंदबाजों की श्रेणी में मोहम्मद सिराज पांच स्थान के फायदे के साथ 15वें और कायल जैंमिसन 27 नंबर की बड़ी छलांग के साथ 69वें पायदान पर आ गए हैं।

दूसरी ओर, ये सभी खिलाड़ी जिन्हें वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है, वे भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में निरंजन शाह स्टेडियम में जारी दूसरे वनडे मैच में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर, ये सभी खिलाड़ी अपने-अपने वनडे रैंकिंग स्थान को और ज्यादा मजबूत करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

26 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. Women’s T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट की जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें जिन्दा रखीं...

आकाश दीप ने क्यों नहीं बुलाए विराट, रोहित और धोनी? शादी के बाद सामने आई दिलचस्प वजह

Akash Deep (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 24 जून को वाराणसी के एक होटल में अक्षिता राज के साथ शादी रचाई। यह समारोह पूरी तरह...

25 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ENG vs NZ, 3rd Test: टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया; मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स तीसरे टेस्ट से...

SM Trends: 25 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत ने आज ही के दिन 25 जून 1983 को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को 43 रनों...