Skip to main content

ताजा खबर

“विराट कोहली को रखो और इनको निकालो…”, RP Singh ने IPL Auction 2025 के लिए RCB को बताया गेमप्लान

“विराट कोहली को रखो और इनको निकालो…”, RP Singh ने IPL Auction 2025 के लिए RCB को बताया गेमप्लान

RCB’s (Image Credit- Twitter X)

IPL Auction 2025 Royal Challengers Bengaluru: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले रिटेंशन नियमों की घोषणा की है। सभी फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने को कहा गया है।

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए कई नए नियम बनाए हैं और इस बार मेगा ऑक्शन काफी दिलचस्प होने वाला है। अगले सीजन की मेगा नीलामी से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने RCB को विराट कोहली (Virat Kohli) को बरकरार रखने और आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले पूरी टीम को रिलीज करने पर विचार करने का सुझाव दिया है।

क्या है आईपीएल 2025 का रिटेंशन नियम?

आईपीएल के नए रिटेंशन नियमों के अनुसार, प्रत्येक टीम को 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने या RTM का उपयोग करके खिलाड़ियों को फिर से शामिल करने का मौका दिया गया है। कोहली आईपीएल 2024 में RCB के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं और टीम को प्लेऑफ में ले जाने में अहम भूमिका निभाई है।

इतना ही नहीं, कोहली ने आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप जीती और 15 मैचों में 741 रन बनाए। कलर्स सिनेप्लेक्स से बात करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि अगर कोहली टीम में बने रहते हैं तो मोहम्मद सिराज और रजत पाटीदार जैसे अन्य खिलाड़ियों को आरटीएम कार्ड का उपयोग करके नीलामी में वापस लाया जा सकता है।

आईपीएल 2025 के लिए किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी RCB? आरपी सिंह ने दी सलाह  

आरपी सिंह ने कहा, “मुझे लगता है उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। वे कोहली को रिटेन करेंगे और सबको रिलीज कर देंगे और आरटीएम का उपयोग करेंगे। अगर हम रजत पाटीदार का उदाहरण लेते हैं, क्या हम उसे नीलामी में 11 करोड़ से अधिक या कम कीमत पर खरीद पाएंगे?” मुझे लगता है रजत पाटीदार उससे कम में मिल जाएंगे। इसलिए आप उसे नीलामी में ले जाओ। अगर वह 11 करोड़ के करीब भी पहुंच जाता है तो आपके पास आरटीएम है जिसका आप वहां इस्तेमाल कर सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “सिराज के प्रदर्शन को देखें तो आपको फिर से यह आंकलन करना होगा कि आप उसे 11 करोड़ के करीब ला पाएंगे या नहीं। मुझे नहीं लगता कि सिराज 14 करोड़ के करीब पहुंच पाएगा। उनके पास हमेशा यह विकल्प रहेगा कि अगर वह वहां पहुंचता है, तो आप RTM का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आरपी ने कहा, “उन्हें नई सोच के साथ जाना चाहिए। उन्हें विराट की जरूरत है, उन्होंने फ्रेंचाइजी में काफी योगदान दिया है और विराट काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। मुझे इस टीम में विराट कोहली के अलावा 18 या 14 करोड़ की कीमत वाला कोई और खिलाड़ी नजर नहीं आता।”

आरसीबी की टीम में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और विल जैक्स जैसे स्टार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से आरसीबी किस विदेशी खिलाड़ी को रिटेन करेगी इस पर सबकी नजरें होंगी।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...