
David Beckham and Virat Kohli (Photo Source: X)
भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने 5 नवंबर, 2024 को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर क्रिकेट जगत और दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस जमकर शुभकामनाएं देते हुए नजर आए। इस बीच, दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम विराट को जन्मदिन की बधाई देकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में विराट कोहली के यादगार शतक की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए खास अंदाज में शुभकामनाएं दी।
डेविड बेकहम ने जताई फिर से किंग कोहली से मिलने की इच्छा
डेविड बेकहम ने विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “Happy Birthday My Friend, Hope to see you back in India again soon” (जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे दोस्त, आशा है कि जल्द ही भारत में आपसे फिर से मुलाकात होगी)
David Beckham Instagram StoryDavid Beckham Instagram Story
आपको बता दें, डेविड बेकहम और कोहली ने एक साथ फुटबॉल खेला था, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की तैयारी कर रही थी। बेकहम यूनिसेफ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में वनडे फॉर्मेट में अपना 50वां शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ा था। भारत ने उस मुकाबले को 70 रनों से अपने नाम कर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में सिर्फ 93 रन बना पाए कोहली
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा। उन्होंने 6 पारियों में 15.50 के औसत से 93 रन बनाए, 70 उनका हाईएस्ट स्कोर रहा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से शुरू हो रही है, फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया में कोहली के बल्ले से बड़ी पारियां देखने को मिलेंगी।
इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का प्रदर्शन-
विराट कोहली ने 118 टेस्ट की 201 पारियों में 47.83 की औसत से 9040 रन बनाए हैं। 295 वनडे मैचों में 58.18 के औसत से 13906 रन और 125 टी20 मैचों में 48.7 के औसत से 4188 रन बनाए हैं। वह अब तक अपने करियर में 80 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 29, वनडे में 50 और टी20 में एक शतक लगाए हैं।
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

