Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, नेहरा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

विराट कोहली के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड नेहरा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। विराट के खराब फॉर्म का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि, इस वर्ल्ड कप में वो दो बार डक पर आउट हो चुके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में फ्लॉप रहे। विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पांच गेंद खेलने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल सके।

बतौर ओपनर उतरे कोहली को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। दरअसल रन की तलाश में विराट कोहली ने एक पुल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर पाए। ऐसे में गेंद मिडविकेट की दिशा में खड़ी हो गई। टिम डेविड ने मिड विकेट की तरफ दौड़कर शानदार कैच पकड़ा।

इस टी-20 वर्ल्ड कप में दो बार डक पर आउट हो चुके हैं कोहली

कोहली के साथ जो कभी नहीं हुआ, वो इस टी-20 वर्ल्ड कप में उनके साथ दो-दो बार हो चुका है। दरअसल, कोहली 2012 से 2022 तक टी20 वर्ल्ड कप में कभी शून्य पर आउट नहीं हुए। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में वह दो बार जीरो पर पवेलियन लौटे। कोहली अमेरिका मैच में गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) का शिकार हुए थे। उन्होंने साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है।

कोहली टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में दो बार शून्य पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले ऐसा पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के साथ हुआ। नेहरा 2010 में दो बार बिना खाता खोले आउट हुए थे। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली जारी टूर्नामेंट में फॉर्म में नहीं दिखे हैं। उनका ये खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

इस वर्ल्ड कप की छह पारियों में 11.00 की औसत और 100.00 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 66 रन बनाए हैं। कोहली का हाईएस्ट स्कोर 28 गेंदों में 37 रन है, जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-8 मैच में बनाया था। कोहली ने आईपीएल 2024 में सलामी बल्लेबाज के रूप में दमदार बल्लेबाजी की थी। ऐसे में उन्हें इस वर्ल्ड कप में भी ओपनर के तौर पर उतारने का फैसाल किया गया लेकिन अभी तक छाप नहीं छोड़ पाए हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...