Skip to main content

ताजा खबर

“विराट कोहली की कमजोरी लोग पकड़कर रखे हुए हैं”- पूर्व भारतीय दिग्गज ने दी टीम इंडिया को सलाह

“विराट कोहली की कमजोरी लोग पकड़कर रखे हुए हैं”- पूर्व भारतीय दिग्गज ने दी टीम इंडिया को सलाह
Virat Kohli & Mohammed Kaif. (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि स्कॉट बोलैंड जैसा गेंदबाज, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए कभी-कभार ही खेलता है, वो भी विराट कोहली की कमजोरी को समझता है। बोलैंड ने कोहली के ऑफ-स्टंप के बाहर के एरिया को निशाना बनाया और वहीं विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम को खास सलाह दी है।

मोहम्मद कैफ का मानना है कि जिस तरह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज विराट कोहली की कमजोरी पकड़े हुए हैं। ठीक वैसे ही भारतीय गेंदबाजों को ट्रेविस हेड की कमजोरी पकड़नी होगी। उन्होंने बचे हुए तीन मैच के लिए भारत को हिदायत दी है और हेड से निपटने का तरीका भी बताया है।

मोहम्मद कैफ ने दी टीम इंडिया को खास सलाह

मोहम्मद कैफ ने ट्रेविस हेड के खिलाफ भारत की गेम प्लान पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, टीम इंडिया को हेड के खिलाफ ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने पर जोर देना होगा। कैफ का मानना है कि अगर बोलैंड जैसे गेंदबाज, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा नहीं खेलते हैं। वह उनका फायदा उठा सकते हैं तो भारतीय गेंदबाज हेड की कमजोरी क्यों नहीं ढूढ पा रहे हैं?

कैफ ने आगे कहा कि विराट कोहली की कमजोरी लोग पकड़कर रखे हुए हैं, ऑफ-स्टंप के बाहर गेंद डालिए, वो आउट होंगे। आपको ट्रेविस हेड के खिलाफ भी यही रणनीति अपनानी होगी। आपको उचित प्लान के साथ आगे बढ़ना होगा। आपको पहली गेंद से ही उन पर आक्रमण करना होगा, आपको उनकी कमजोरी का फायदा उठाने के लिए एक निश्चित योजना बनाने की जरूरत है और फिर आप उन्हें आउट कर सकते हैं। स्टंप के बाहर वाली गेंद हेड की कमजोरी है। भारतीय गेंदबाज उन्हें लगातार बाहर गेंद क्यों नहीं डालते?

कैफ का मानना है कि, ऑस्ट्रेलिया टीम ज्यादा मजबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम गलतियां कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह ऑस्ट्रेलियाई टीम इतनी मजबूत है कि हमें उनसे डरना चाहिए। हमने पर्थ में खेला गया पहला मैच जीता। ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेला, इसलिए उन्होंने दूसरा मैच जीता और अब सीरीज 1-1 से बराबर है। भारतीय टीम एक मजबूत टीम है और जब हम गाबा जाएंगे, तो हम वापसी करेंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...