
VIrat Kohli and Kris Srikkanth (Image Credit- Twitter X)
आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) टीम मैनेजमेंट ने बड़ा बदलाव करते हुए टीम की कप्तानी युवा रजत पाटीदार के हाथों में सौंपी है। वह टीम में फाफ डु प्लेसिस की जगह लेंगे, जो अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।
हालांकि, कुछ फैंस को लगता था कि टीम की कप्तानी विराट कोहली को मिलनी चाहिए थी। इसको लेकर आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले कुछ ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि कोहली कप्तानी को लेकर इच्छुक हैं। लेकिन अब 36 वर्षीय कोहली टीम की ओर से आगामी आईपीएल सीजन में बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे।
दूसरी ओर, आरसीबी के इस फैसले को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य क्रिस श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है। श्रीकांत का कहना है कि शायद बल्लेबाजी में अधिक ध्यान देने की वजह से कोहली ने कप्तानी न करने का फैसला किया है।
विराट कोहली को लेकर श्रीकांत ने दिया बड़ा बयान
हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल Cheeky Cheeka पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से श्रीकांत ने कहा- मुझे लगता है कि विराट ने कप्तानी के लिए ना कह दिया होगा। उन्होंने कहा होगा कि मैं बैटिंग पर फोकस करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि ये सब विराट कोहली से सलाह करके हुआ होगा।
श्रीकांत ने आगे कहा- रजत पाटीदार एक अच्छा विकल्प हैं। वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि उन्हें बहुत अधिक उम्मीदें नहीं होंगी। जब हमने 2007 में धोनी को टी20 विश्व कप का कप्तान नियुक्त किया, तो उनसे और टीम से बहुत अधिक उम्मीदें नहीं थीं।
यह कुछ-कुछ वैसा ही है। एक कप्तान के तौर पर रजत पाटीदार से उम्मीदें ज्यादा नहीं हैं। वह अपने फैसले खुद लेगा। लेकिन वह विराट कोहली सलाह जरूर लेंगे।
T20 World Cup 2026: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगाया जीत का चौका, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया
IND vs NED: शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया!
T20 World Cup 2026: भारत बनाम नीदरलैंड मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
T20 WC 2026: नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर, ग्रुप ए में टाॅप पर पहुंचा भारत, देखें मैच 36 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल 

