Skip to main content

ताजा खबर

विनोद कांबली के क्रिकेटिंग करियर को लेकर राहुल द्रविड़ का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Rahul Dravid And Vinod Kambli (Pic Soure-X)

पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने विनोद कांबली के क्रिकेटिंग करियर को लेकर अपना पक्ष रखा है। राहुल द्रविड़ ने इस चीज को लेकर अपना पक्ष रखा की कैसे लोगों को अपने टैलेंट को लंबे समय के लिए जज करना चाहिए और उन्होंने विनोद कांबली का उदाहरण दिया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि, विनोद कांबली का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी। हालांकि विनोद कांबली को ज्यादा सफलता नहीं मिली। विनोद कांबली की तबीयत पिछले काफी समय से ठीक नहीं चल रही है जिसको देख तमाम फैंस भी चिंतित है।

यह पुरानी वीडियो राहुल द्रविड़ की है जिसमें उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ इंटरव्यू देते हुए सुना गया कि, ‘विनोद कांबली काफी अच्छे इंसान है। गेंद स्ट्राइकिंग की काबिलियत विनोद के पास हमेशा ही बेहतरीन रही है। मुझे राजकोट का एक मैच याद है जिसमें जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले के खिलाफ विनोद कांबली ने 150 रन बनाए थे। यह सच में जबरदस्त पारी थी। अनिल कुंबले की पहली गेंद पर विनोद कांबली ने सीधा छक्का जड़ा था।’

यह रही वीडियो:

Feel like posting this today.
Trust Rahul Dravid to say this so beautifully.

Video courtesy – cricinfo. pic.twitter.com/bHjKCTHjSs

— Bishontherockz (@BishOnTheRockx) December 4, 2024

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा कि, ‘हो सकता है कि बाकी एरिया में उनके पास ज्यादा टैलेंट ना हो और यही वजह है कि उन्हें काफी दबाव में देखा गया। सचिन और विनोद के बीच में बस इस चीज का ही फर्क है।’

विनोद कांबली ने टीम इंडिया की ओर से 104 वनडे मैच में 32.59 के औसत और 71.94 के स्ट्राइक रेट से 2477 रन बनाए हैं जबकि टेस्ट में उन्होंने 17 मैच में 54 के ऊपर के औसत से 1084 रन जड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम 6 शतक और 17 अर्धशतक है। यही नहीं विनोद कांबली ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में दो दोहरे शतक भी बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...