Skip to main content

ताजा खबर

“वह 75 मैचों में एक बार अच्छा प्रदर्शन करता है”- पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अलग अंदाज में किया ग्लेन मैक्सवेल को ट्रोल

“वह 75 मैचों में एक बार अच्छा प्रदर्शन करता है”- पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अलग अंदाज में किया ग्लेन मैक्सवेल को ट्रोल

Glenn Maxwell (Photo Source: Getty)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से हालिया फॉर्म की जमकर आलोचना की। उन्होंने उनको ट्रोल करने के लिए हैली कॉमेट वर्ड का इस्तेमाल किया। पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम के मुकाबले में एक बार फिर प्रभावशाली पारी खेलने में विफल रहे।

संजय मांजरेकर ने हैली कॉमेट- जो 75 साल में एक बार दिखाई देता है- और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के बीच समानता बताई। हैली कॉमेट जैसे 75 साल में एक बार दिखाई देता है, वैसे ही मैक्सवेल 75 मैचों में एक बार ही अच्छी पारी खेल पाते हैं। ग्लेन मैक्सवेल का बल्ले से फॉर्म आईपीएल 2024 से ही एक मुद्दा रहा है, जिसके कारण 36 वर्षीय खिलाड़ी को 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिलीज कर दिया गया था।

संजय मांजरेकर ने किया ग्लेन मैक्सवेल को ट्रोल

इस साल भी, मैक्सवेल अपनी नई टीम पंजाब किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं, इस सीजन में टीम के साथ अपने तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ 37 रन बनाए हैं, जिसमें शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ उनके हालिया मुक़ाबले में 30 रन की पारी भी शामिल है।

जियो हॉटस्टार से बात करते हुए मांजरेकर ने आईपीएल में मैक्सवेल की बल्लेबाजी की सफलता को हैली के धूमकेतु की तरह दुर्लभ बताया। उनका मानना है कि पीबीकेएस बल्लेबाज बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

मांजरेकर ने कहा कि, “हैली का धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा करता है और पृथ्वी से हर 75 साल में एक बार दिखाई देता है। ठीक उसी तरह, ग्लेन मैक्सवेल 75 मैचों में से एक अच्छा मैच खेलते हैं। इसे आखिरी बार 1986 में देखा गया था, और अब इसे 2061 में देखा जाएगा। बल्लेबाजी में मैक्सवेल के साथ भी यही स्थिति है। ग्लेन मैक्सवेल क्रिकेट के हैली धूमकेतु हैं।”

আরো ताजा खबर

“अगर आरसीबी ने पहले कुछ सालों में ट्रॉफी जीती होती, तो…”, बेंगलुरु भगदड़ पर सुनील गावस्कर ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sunil Gavaskar and RCB (Image Credit- Twitter X)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। 18 साल के लंबे...

रोहित-कोहली को मिलेगा स्पेशल फेयरवेल, बीसीसीआई नहीं यह बोर्ड बना रहा खास प्लान

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)भारतीय टीम के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।...

फेमस पंजाबी रैपर के साथ पोज देते दिखे हार्दिक पांड्या, इंस्टा स्टोरी हुई वायरल

  AP Dhillon with Hardik Pandyaहार्दिक पांड्या हाल ही में आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। टीम प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन उसके आगे...

8 जून , Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL से

Rinku Singh & Pat Cummins (Photo Source: X)1) रिंकू सिंह- प्रिया सरोज की हुई सगाई, दोनों की जोड़ी लग रही बेहद खूबसूरत, इंटरनेट पर ट्रेंडिंग भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा...