
Gautam Gambhir (Pic Source-X)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया है। उसके बाद से लगातार कोई न कोई उनको लेकर अपनी राय साझा कर रहा है। इसी कड़ी में अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आवेश खान ने गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही में उन्होंने नए हेड कोच की जमकर तारीफ की है।
गंभीर को इस हफ्ते की शुरुआत में राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वह श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवरों सीरीज से बतौर हेड कोच अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। आवेश आईपीएल में गंभीर के मेंटोर (मार्गदर्शक) रहते हुए लखनऊ सुपर जॉइंट्स की तरफ से खेल चुके हैं।
आवेश खान ने जमकर की हेड कोच गंभीर की तारीफ
इसी बीच तेज गेंदबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को होने वाले चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले बीसीसीआई से कहा,‘‘मैंने उनसे जो कुछ भी सीखा, वह इस मानसिकता के बारे में है कि आपको हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए और टीम के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहिए।’’
उन्होंने कहा कि, ‘‘वह टीम मीटिंग और आमने-सामने की बातचीत में बहुत कम बोलते हैं लेकिन क्या करना है इसको लेकर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखते हैं। वह आपके सामने कुछ चुनौती रखते हैं और खिलाड़ियों को भूमिकाएं सौंपते हैं। वह हमेशा ‘टीम कोच’ रहे हैं। वह हर हाल में जीतना चाहते हैं और वह चाहते हैं कि हर खिलाड़ी अपना शत प्रतिशत योगदान दे।’’
हरारे की परिस्थितियों के बारे में बोलते हुए, आवेश ने बताया कि वो यहां गेंदबाजी करने का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने मौजूदा श्रृंखला में खेले गए तीन मैचों में छह विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा,‘‘ हम यहां अलग-अलग विकेट पर खेले हैं। हमने पहले दो मैच एक ही विकेट पर खेले थे। पहले मैच में उससे अच्छी उछाल मिल रही थी लेकिन दूसरे मैच में वह सपाट हो गया था। परिस्थितियां अच्छी हैं और क्योंकि यह मैदान खुला है इसलिए गेंद थोड़ा स्विंग भी हो रही है।’’
“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन
₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार
150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर
WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

