Skip to main content

ताजा खबर

‘वह निडर बल्लेबाज हैं’ रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए समीर रिज्वी

वह निडर बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए समीर रिज्वी

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर युवा क्रिकेटर समीर रिज्वी (Sameer Rizvi) ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि रिज्वी ने रोहित को एक निडर बल्लेबाज बताया है।

गौरतलब है कि इस समय रोहित शर्मा क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन हाल में ही उनकी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह जिम में ट्रेनिंग करते हुए नजर आए थे। तो वहीं अब रोहित को लेकर समीर के बयान ने सुर्खियां बटोर ली हैं।

समीर रिज्वी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही रोहित शर्मा को लेकर समीर रिज्वी ने न्यूज 24 स्पोर्ट्स पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। अपने इस इंटरव्यू में रिज्वी ने रोहित को लेकर कहा- रोहित शर्मा एक निडर बल्लेबाज हैं, मुझे उनकी बल्लेबाजी बहुत पसंद है। वह एक महान लीडर हैं और एक निस्वार्थ बल्लेबाज भी हैं।

रोहित को लेकर दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि समीर के मन में हिटमैन रोहित शर्मा की क्या छवि है। खैर, आपको रोहित शर्मा के बारे में जानकारी दें, तो वह टीम इंडिया की ओर से अभी भारत के श्रीलंका दौरे पर खेलते हुए नजर आए थे।

इस दौरे पर रोहित ने भारतीय टीम की ओर से तीन वनडे मैच खेले थे। इस दौरान रोहित ने तीन पारियों में  52.33 की औसत और 141.44 के स्ट्राइक रेट से कुल 157 रन बनाए थे। साथ ही रोहित के बल्ले से फैंस को 2 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित ने टी20 क्रिकेट को कहा अलविदा

गौरतलब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया था। तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने के बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

আরো ताजा खबर

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...

SM Trends: 28 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जॉस बटलर ने फॉर द लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर रोहित शर्मा की तारीफ की, उन्हें अपने ऑल-टाइम पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया...

“सूर्यवंशी की तकनीक में ब्रैडमैन की झलक” – रोबिन उथप्पा ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से की भारतीय युवा सनसनी की तुलना

Robin Uthappa Compares Indian Prodigy Vaibhav Sooryavanshi’s Technique to Don Bradman (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम समय में अपनी बल्लेबाजी से...