Skip to main content

ताजा खबर

‘वह इस मैच को कभी नहीं छोड़ेंगे, जब तक उन्हें…’ – मिचेल स्टार्क की फिटनेस पर पैट कमिंस का बड़ा बयान

‘वह इस मैच को कभी नहीं छोड़ेंगे, जब तक उन्हें…’ – मिचेल स्टार्क की फिटनेस पर पैट कमिंस का बड़ा बयान

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)

मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया पांचवें और अंतिम टेस्ट को जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत के पर्थ टेस्ट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में जोरदार वापसी की है और अगले 3 में से 2 मैच जीते।

बारिश से प्रभावित ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ, नहीं तो यह भी ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाता। ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है और इस साल उनके लिए वह मौका आ गया है।

मिचेल स्टार्क खेलेंगे पांचवां टेस्ट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें टेस्ट से पहले मिचेल स्टार्क की फिटनेस को लेकर काफी चिंताएं थीं, क्योंकि मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान वह पहली और दूसरी पारी में गेंदबाजी के बीच अपनी पीठ को सहलाते हुए दिखे थे।

ऐसे में खबरें आने लगी थी शायद वह आखिरी टेस्ट मैच के लिए फिट नहीं हो पाएंगे और टीम से बाहर हो जाएंगे। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने स्टार्क की फिटनेस को लेकर पॉजिटिव अपडेट देते हुए बताया कि स्टार्क को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में 3 जनवरी से शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है।

कमिंस ने बताया कि स्टार्क ने बुधवार को स्कैन कराया और उन्हें खेलने की मंजूरी मिल गई। कप्तान ने स्टार्क की सहनशक्ति की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सालों से चोटों के बावजूद देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़े:- BGT: मिचेल स्टार्क का जुनून देख फैंस हुए हैरान! पसलियों के दर्द के बावजूद खेलेंगे सिडनी टेस्ट

स्टार्क इतना बड़ा मैच नहीं मिस कर सकता: पैट कमिंस 

“हमने स्टार्क की फिटनेस पर विचार किया, लेकिन वह कल स्कैन के लिए गए थे और उन्हें इस मैच में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है। सीरीज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के संदर्भ में यह एक बड़ा मैच है। जब तक उन्हें खेलने से बिल्कुल मना न किया जाता, वह इसे मिस नहीं करने वाले थे।”

“यह उनकी सहनशक्ति ही है। उन्होंने 15 वर्षों तक 145 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी की है और काफी ओवर फेंके हैं। ऐसा करने के लिए आपको कई बार चोटों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन वह फिर भी काम करते रहते हैं। वह कभी भी आराम या रोटेशन की बात नहीं करते।”

“वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं। उन्होंने कुछ मैच ऐसे खेले हैं जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और लोग उनकी आलोचना करते हैं, लेकिन वह खेलते रहना चाहते हैं। इस नजरिए से मैं उनके प्रति गहरी प्रशंसा रखता हूं।”

ऐसा लगता है आपके पास 5 गेंदबाज है: पैट कमिंस 

कमिंस ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में स्टार्क ने खुद को काफी बदला है और अपनी गेंदबाजी में नई तरकीबें जोड़ी हैं। उन्होंने स्टार्क के विभिन्न कौशलों का विश्लेषण करते हुए कहा कि वह किसी भी कप्तान के लिए एक ड्रीम गेंदबाज जैसे हैं। वह सिर्फ फुल लेंथ डालने और स्विंग कराने तक सीमित नहीं है, उनके पास वॉबल सीम है और वह वह बाउंसर का उपयोग बहुत अच्छे से करते हैं। ऐसा लगता है जैसे आपके पास पांच अलग-अलग गेंदबाज हैं।”

अब यह तो तय है कि सिडनी टेस्ट के साथ, स्टार्क अपनी फिटनेस और कौशल से एक बार फिर अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाने को तैयार हैं।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...