

चार साल के लंबे समय के बाद भारतीय टी20आई टीम में अनुभवी स्विंग बॉलर भुवनेश्वर कुमार की शानदार वापसी के बाद, एक और अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद शमी को लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व ऑलराउंडर और बंगाल के मौजूदा हेड कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने राष्ट्रीय टीम में इस अनुभवी तेज गेंदबाज की वापसी का जोरदार समर्थन किया है।
शुक्ला ने घरेलू क्रिकेट के लिए शमी के समर्पण की तारीफ की और एक बार फिर भारत का प्रतिनिधित्व करने की उनकी जबरदस्त भूक पर जोर दिया। शुक्ला ने कहा, “वह किसी युवा खिलाड़ी की तरह गेंदबाजी कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वह फिर से भारत के लिए खेलेंगे और भारत के लिए खेलते हुए ही अपना करियर समाप्त करेंगे। वह विश्व क्रिकेट के अब तक के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह इसके हकदार हैं।”
शमी घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं
जहां भुवनेश्वर ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके नेशनल टीम में अपनी जगह दोबारा बनाई, वहीं शमी घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर वापसी कर सकते हैं। गंभीर चोटों से उबरने के बाद, शमी ने बंगाल के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। घरेलू सीजन में, उन्होंने सात रणजी ट्रॉफी मैचों में 37 विकेट लेकर बंगाल को सेमीफाइनल तक पहुंचाया; साथ ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (16 विकेट) और विजय हजारे ट्रॉफी (15 विकेट) में भी शानदार गेंदबाजी की। हाल ही में, उनके सात विकेट के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ईस्ट जोन ने ऐतिहासिक रूप से दिलीप ट्रॉफी भी जीती थी।
शमी ने अपने अंदर उम्मीद की किरण को नकारा नहीं है। चेन्नई में दिलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद शमी ने कहा था, “अगर आप मोटिवेटेड रहने के लिए वजहें ढूंढते हैं, तो वे बहुत हैं। इस लेवल पर, अगर आप सेल्फ-मोटिवेटेड नहीं हैं, तो आपका तरीका गलत है। आप चाहे किसी भी स्टेज पर खेल रहे हों, आपकी नजर हमेशा अगले लेवल पर होनी चाहिए।”
यह भी पढ़ें – ‘इस तरह कम चोटिल होंगे हार्दिक’ कपिल देव ने स्टार ऑलराउंडर को दी अहम सलाह
लगातार तीसरे साल IPL से टकराएगा PSL; PCB ने तय की 18 मार्च से 2 मई 2027 की तारीखें
2027 विश्व कप खेल सकते हैं भुवनेश्वर कुमार? अश्विन ने बताया वापसी का रास्ता
8 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SA vs AUS: पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की XI का ऐलान, 3 साल बाद लौटे एनरिक नॉर्किया; रबाडा बाहर

