
hardik pandya (Image credit Twitter – X)
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वह टूर्नामेंट के दौरान जरूरत पड़ने पर पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह फिट रहें। यही कारण है कि हार्दिक ने हाल ही में अपने वर्कलोड को बढ़ा दिया है और गेंदबाजी पर खास फोकस किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हार्दिक पांड्या एक अहम खिलाड़ी हैं क्योंकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से संतुलन प्रदान करते हैं। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा, जहां की पिचें तेज और उछाल भरी होती हैं। ऐसे में टीम को एक ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत होगी जो न सिर्फ रन बनाए, बल्कि गेंद से भी प्रभावी योगदान दे सके।
रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही हर मैच में हार्दिक को 10 ओवर न डालने पड़ें, लेकिन टीम चाहती है कि वह जरूरत पड़ने पर यह जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहें। आमतौर पर कप्तान उन्हें 6-7 ओवर ही दे सकता है, लेकिन मुश्किल समय में उनसे पूरा कोटा पूरा करने की उम्मीद होगी।
इंजरी से बचते हुए कर रहे स्मार्ट ट्रेनिंग
हार्दिक पांड्या के करियर में चोटें एक बड़ी चुनौती रही हैं। कई बड़े टूर्नामेंट्स में वह फिटनेस के कारण पूरी तरह योगदान नहीं दे पाए थे। इसी वजह से इस बार वह बेहद सोच-समझकर अपनी ट्रेनिंग कर रहे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी एक्शन पर भी काम किया है, खासकर इन-स्विंग गेंद डालने की कला को बेहतर बनाया है, ताकि वह बिना स्पीड कम किए ज्यादा प्रभावी बन सकें। हार्दिक का मानना है कि अब उनका शरीर 10 ओवर गेंदबाजी के दबाव को झेलने के लिए तैयार है।
पहले भी निभा चुके हैं यह जिम्मेदारी
वनडे करियर में हार्दिक पांड्या अब तक 18 बार पूरे 10 ओवर डाल चुके हैं। आखिरी बार उन्होंने यह कारनामा 2019 वनडे विश्व कप के दौरान किया था। इससे साफ है कि उनके पास अनुभव की कमी नहीं है, बस जरूरत है फिटनेस बनाए रखने की।
हार्दिक के अलावा चयनकर्ताओं की नजर नितीश रेड्डी पर भी है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने भी अपनी गेंदबाजी में सुधार करते हुए वर्कलोड बढ़ाया है।
बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान
नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर
13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

