Skip to main content

ताजा खबर

वर्ल्ड कप फाइनल की हीरो शेफाली वर्मा ने जीता ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवाॅर्ड

वर्ल्ड कप फाइनल की हीरो शेफाली वर्मा ने जीता ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवाॅर्ड

Shafali Verma (Image credit Twitter – X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्टार शेफाली वर्मा को नवंबर 2025 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह सम्मान उन्हें महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मिला। यह फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था, जहां भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल में शेफाली वर्मा ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 87 रनों की शानदार पारी खेली, जो उनका वनडे करियर का सर्वोच्च स्कोर रहा।

इस दौरान उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 104 रनों की अहम साझेदारी की। खास बात यह रही कि तीन साल से ज्यादा समय बाद शेफाली ने वनडे में अर्धशतक लगाया और बड़े मंच पर अपनी क्लास साबित की।

शेफाली ने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर के भरोसे पर खरी उतरते हुए उन्होंने 7 ओवर में 36 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

फाइनल में ऑलराउंड कमाल, संघर्ष के बाद शेफाली बनीं भारत की वर्ल्ड कप हीरो

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी बल्लेबाज सुने लूस और मारिज़ान काप को आउट कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रनों पर सिमट गई और भारत ने 52 रनों से मुकाबला जीत लिया।

मैच के बाद शेफाली ने कहा कि उनका पहला वर्ल्ड कप अनुभव उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन अंत बहुत खास रहा। उन्होंने इस जीत को अपने करियर का सबसे यादगार पल बताया और कहा कि घर के दर्शकों के सामने वर्ल्ड कप जीतना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने यह अवॉर्ड अपने साथियों, कोच, परिवार और सभी समर्थकों को समर्पित किया।

हालांकि, शेफाली का टूर्नामेंट तक का सफर आसान नहीं था। उन्हें पहले टीम में जगह नहीं मिली थी और बाद में भी नजरअंदाज किया गया। लेकिन चोट के चलते उन्हें मौका मिला और उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर सबका भरोसा जीत लिया।

अब शेफाली श्रीलंका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में खेलती नजर आएंगी, जो 21 दिसंबर से विशाखापट्टनम में शुरू होगी। इसके अलावा वह महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेलना जारी रखेंगी।

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...

T20 World Cup 2026: 5 प्लेयर बैटल, जिनपर रहेगी फैंस की नजर

T20 World Cup 2026 Top five player (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट भारत...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खलेगी विराट-रोहित की कमी: अनिल कुंबले

India T20 World Cup 2024 (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी...

T20 WC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटर, किंग कोहली इस नंबर पर मौजूद

IND vs SA 2025: Virat Kohli (image via BCCI/X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट...