Skip to main content

ताजा खबर

‘वर्ल्ड कप जीत के साथ टी20 करियर खत्म करने से बेहतर क्या हो सकता है’ रोहित-कोहली को लेकर गौतम गंभीर

वर्ल्ड कप जीत के साथ टी20 करियर खत्म करने से बेहतर क्या हो सकता है रोहित-कोहली को लेकर गौतम गंभीर

Team India (Image Credit- Twitter X)

T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच 29 जून, शनिवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत हासिल कर, कुल दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लिया है।

तो वहीं टीम इस इमोशनल मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 करियर को विराम देने का फैसला किया। तो वहीं इसके बाद कोहली के नक्शे कदम पर चलते हुए रोहित ने भी उनके साथ अपने टी20 करियर को विराम देने का फैसला किया।

दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम के इन दो दिग्गजों द्वारा खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट से रिटायरमेंट लेने पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

रोहित-विराट को रिटायरमेंट पर गंभीर ने कही ये बड़ी बात

बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल मैच और विराट कोहली व रोहित शर्मा द्वारा टी20 क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद गौतम गंभीर ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- वर्ल्ड कप जीत के साथ टी20 करियर का अंत करने से बेहतर क्या हो सकता है। वे (रोहित और विराट) दोनों महान खिलाड़ी हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है।

मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं और शुभकामनाएं देना चाहता हूं। वे अब टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे। मुझे यकीन है कि वे देश और टीम की सफलता में योगदान देते रहेंगे। तो वहीं आगे टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर गौतम गंभीर ने कहा- पूरा देश बहुत खुश है। मैं रोहित शर्मा और पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं।

साथ ही बता दें कि रोहित और कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप खिलाड़ियों में शामिल हैं, रोहित ने 17 साल के अपने टी20 करियर में 4231 तो कोहली ने 4188 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

17 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. BCB ने न्यूजीलैंड की पुरुष टीम और श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज की घोषणा की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अप्रैल-मई...

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...