Skip to main content

ताजा खबर

वनडे में लौटेगी ट्राई-सीरीज! ECB चीफ रिचर्ड गोल्ड ने दिया बड़ा अपडेट

Richard Gould (Image credit Twitter - X)
Richard Gould (Image credit Twitter – X)

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के प्रमुख रिचर्ड गोल्ड ने वनडे क्रिकेट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। गोल्ड के अनुसार, अगले 12 से 18 महीनों के दौरान वनडे ट्राई-सीरीज आयोजित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो लंबे समय बाद तीन टीमों वाली वनडे सीरीज को फिर से बढ़ावा मिल सकता है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल ने 50 ओवर के क्रिकेट को और रोमांचक बनाने के लिए ट्राई-सीरीज और क्वाड्रेंगुलर सीरीज की वापसी की बात कही थी।

शुभमन गिल ने हाल ही में वनडे क्रिकेट के भविष्य पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने 50 ओवर के मैच को घटाकर 40 ओवर करने के विचार का समर्थन नहीं किया। गिल का कहना था कि उनके लिए 50 ओवर का वर्ल्ड कप क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है और इसके फॉर्मेट में बदलाव नहीं होना चाहिए।

गिल ने बताया कि उन्होंने बचपन में काफी वनडे क्रिकेट देखा है। उस समय भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों के बीच होने वाली ट्राई-सीरीज काफी लोकप्रिय हुआ करती थीं।

गिल का मानना है कि वनडे क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए मैचों की लंबाई कम करने की बजाय सीरीज के तरीके में बदलाव किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि लगातार दो टीमों के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज की जगह तीन या चार टीमों वाले टूर्नामेंट आयोजित किए जा सकते हैं। उनके अनुसार, इससे खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा और दर्शकों की दिलचस्पी भी बनी रहेगी।

ECB की योजना से बढ़ी उम्मीद

रिचर्ड गोल्ड के बयान से गिल के सुझाव को प्रशासनिक स्तर पर भी समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी तक किसी खास ट्राई-सीरीज की तारीख, टीमों या मुकाबलों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

अगर आने वाले समय में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के बीच ऐसे टूर्नामेंट आयोजित होते हैं, तो वनडे क्रिकेट को दोबारा लोकप्रिय बनाने में मदद मिल सकती है।

আরো ताजा खबर

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...

श्रीलंका टेस्ट से पहले जहीर खान ने गुरनूर बराड़ को बताया खास, बोले ‘लंबा करियर बना सकते हैं’

Gurnoor Brar (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने युवा पेसर गुनूर बराड़ की जमकर तारीफ की है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से...

SL vs IND: सरफराज खान की टेस्ट टीम में वापसी तय? श्रीलंका दौरे पर चोटिल साई सुदर्शन की लेंगे जगह

SL vs IND: Sarfaraz Khan likely to replace Sai Sudharsan in Sri Lanka Tests (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले एक अहम खबर सामने...

SL vs IND: 75 मिनट के लम्बे सेशन के साथ नेट्स में लौटे शुभमन गिल, लेकिन गॉल टेस्ट से पहले फिटनेस पर संशय बरकरार

SL vs IND: Shubman Gill Resumes Batting Practice (image via X) रविवार, 9 अगस्त को श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच...