Skip to main content

ताजा खबर

लॉर्ड्स में 20 साल बाद जो रूट ने किया ऐसा कारनामा, ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने

Joe Root (Image Credit- Twitter X)

Joe Root Century: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट इस समय अपने करियर के पीक फॉर्म में चल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में उन्होंने लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर लगातार दोनों पारियों में शतक लगाया। इन शतकों के साथ उन्होंने एक खास क्लब में अपनी जगह बना ली है। 20 साल के लंबे इंतजार के बाद इस एतिहासिक मैदान पर एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगे हैं।

इससे पहले 2004 में आखिरी बार यह कारनामा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने किया था और अब 20 साल बाद जो रूट ने ऐसा किया और वो इस लिस्ट में शामिल होने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए। ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर जॉर्ज हेडली ने एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े थे। उन्होंने यह कारनामा मेजबानों के खिलाफ 1939 में किया था।

इससे 51 साल पहले 1990 में इंग्लैंड के ग्राहम गूच भारत के खिलाफ इस कारनामे को दौहराने में कामयाब रहे थे। किसी भी खिलाड़ी के लिए एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाना बहुत बड़ी बात होती है। अगर ऐसा लॉर्ड्स के मैदान पर हो तो वह और भी खास बन जाता है। ऐसा ही कुछ श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में जो रूट ने किया।

इस लिस्ट में तीसरा नाम इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का है, जिन्होंने 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों पारियों में बैक टू बैक शतक जड़े थे, अब जो रूट श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा कर इस लिस्ट में शामिल होने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं। जो रूट इसी के साथ इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं, उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक (33) को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

लॉर्ड्स में एक टेस्ट में दो शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

जॉर्ज हेडली बनाम इंग्लैंड, 1939

ग्राहम गूच बनाम भारत, 1990

माइकल वॉन बनाम वेस्टइंडीज, 2004

जो रूट बनाम श्रीलंका, 2024

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...