Skip to main content

ताजा खबर

लाल गेंद से किया Yuzvendra Chahal ने ऐसा कमाल, 22 गज पर Leicestershire टीम हो गई बेहाल

लाल गेंद से किया Yuzvendra Chahal ने ऐसा कमाल 22 गज पर Leicestershire टीम हो गई बेहाल

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

इन दिनों स्पिन गेंदबाज Yuzvendra Chahal लाल गेंद से बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा रहे हैं, जहां ये खिलाड़ी इंग्लैंड में जारी काउंटी क्रिकेट में धाकड़ प्रदर्शन कर रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर से चहल ने अपनी फिरकी पर विरोधी बल्लेबाजों को नचा दिया है, साथ ही उन्होंने इस प्रदर्शन से BCCI को एक करारा जवाब भी दिया है।

पिछले मैच में भी Yuzvendra Chahal ने किया था धाकड़ प्रदर्शन

जी हां, काउंटी डिवीजन 2 में Yuzvendra Chahal इस समय Northamptonshire टीम से खेल रहे हैं, जहां उन्होंने पिछले मैच में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। स्पिनर ने Derbyshire के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किए थे, उसे बाद दूसरी पारी में उन्होंने फिर से Derbyshire के कुल 4 बल्लेबाजों को आउट किया था और उस मैच को Northamptonshire टीम ने अपने नाम किया था।

स्पिनर Yuzvendra Chahal ने फिर किया लाल गेंद से ‘खेल’

*Northamptonshire के लिए Yuzvendra Chahal ने किया फिर से शानदार प्रदर्शन।
*जहां इस स्पिन गेंदबाज ने Leicestershire के खिलाफ पहली पारी में लिए 4 विकेट।
*23 ओवर में 82 रन देकर स्पिनर ने अपने नाम किए थे ये शानदार 4 विकेट ।
*चहल अभी तक इस सीजन अपनी टीम के लिए कुल 14 विकेट हासिल कर चुके हैं।

क्या शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं Yuzvendra Chahal

स्पिनर को लेकर Northamptonshire का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Northamptonshire Steelbacks (@northantsccc)

बांग्लादेश के खिलाफ मिल सकता है मौका

दूसरी ओर टेस्ट सीरीज के अलावा टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलेगी, जिसके लिए कुछ दिनों बाद भारतीय टीम का ऐलान होगा। ऐसे में चहल ने काउंटी क्रिकेट में वाइट बॉल और रेड बॉल से शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखते हुए उनका इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन हो सकता है। वैसे चहल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच अगस्त 2023 में खेला था, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ था। वहीं काउंटी क्रिकेट में चहल का प्रदर्शन देख अब फैन्स का गुस्सा BCCI और Selectors पर फूट पड़ा है, जहां ये फैन्स बोर्ड को सोशल मीडिया पर जमकर Troll करने में लगे हैं।

আরো ताजा खबर

‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’: अभिषेक शर्मा ने किया खुलासा, मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने किया था ‘भाग मिल्खा भाग’ वाला वादा

  Abhishek Sharma praised Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने...

अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने पूरा किया टेस्ट मैचों का ‘शतक’, ICC ने दी शुभकामनाएं

Richard Kettleborough Becomes Fifth Umpire to Stand in 100 Test Matches (Image credit Twitter – X) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर रिचर्ड केटलब्रो को उनके करियर...

28 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. BAN vs WI: उंगली में चोट के कारण मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश के पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं...

ICC टेस्ट रैंकिंग में मार्को यानसन का डबल धमाका! गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स लिस्ट में पहुंचे शीर्ष पर

Marco Jansen Claims No. 1 Spot as Test Bowler and All-Rounder in Latest ICC Rankings (Image credit Twitter – X) आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के स्टार...