

आईपीएल 2026 से पहले दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिताब बचाने की चुनौती पर अपनी राय दी है। उनका मानना है कि किसी भी टीम के लिए लगातार दो बार आईपीएल जीतना आसान नहीं होता। कुंबले के अनुसार इस बार कप्तान रजत पाटीदार के सामने बड़ी जिम्मेदारी होगी, क्योंकि टीम 2025 की चैंपियन है और सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी।
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2025 में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। यह जीत फ्रेंचाइजी और उसके फैंस के लिए बेहद खास थी, क्योंकि लंबे समय से टीम इस खिताब का इंतजार कर रही थी। अब 2026 में टीम उसी खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
कुंबले ने कहा कि लगातार दो बार आईपीएल जीतना हमेशा मुश्किल रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अब तक सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही ऐसी टीमें रही हैं, जिन्होंने अलग-अलग सीजन में लगातार ट्रॉफी जीतने की क्षमता दिखाई है। इसलिए आरसीबी के लिए भी यह काम आसान नहीं होने वाला है।
IPL 2026 में RCB के सामने खिताब बचाने की बड़ी चुनौती
हालांकि, उन्होंने कप्तान रजत पाटीदार की जमकर तारीफ भी की। कुंबले का मानना है कि पटिदार ने अपने पहले ही सीजन में शानदार कप्तानी की और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि जब पटिदार को कप्तान बनाया गया था, तब कई लोग हैरान थे। उस समय ज्यादातर लोगों को लग रहा था कि विराट कोहली फिर से कप्तानी संभाल सकते हैं, क्योंकि उन्होंने 2021 के बाद यह जिम्मेदारी छोड़ दी थी।
इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने पटिदार पर भरोसा जताया। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की कप्तानी की थी और वहां अच्छा प्रदर्शन किया था। उसी अनुभव को देखते हुए उन्हें आरसीबी की कप्तानी दी गई और उन्होंने इस भरोसे को सही साबित किया। कुम्बले के अनुसार पटिदार का शांत स्वभाव और दबाव में भी संयम बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
अब आईपीएल 2026 में आरसीबी पर उम्मीदें और भी ज्यादा होंगी। टीम अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद होगी।
IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी
20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

