Skip to main content

ताजा खबर

लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं Mayank Agarwal, टीम इंडिया में वापसी की लगाए बैठे हैं उम्मीद

Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)

Mayank Agarwal टीम इंडिया से ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं अपने करियर में, लेकिन अचानक इस खिलाड़ी की इंटरनेशनल क्रिकेट से छुट्टी हो गई थी। जहां मयंक ने साल 2022 मार्च में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था, वहीं अब ये खिलाड़ी फिर से टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है और उसके लिए मयंक कड़ी मेहनत करने में लगे हैं।

Mayank की तरह कई खिलाड़ी हुए टीम इंडिया से गायब

Mayank Agarwal की तरह कई और खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो टीम इंडिया से अचानक बाहर कर दिए गए थे और अब उनकी वापसी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जहां इस लिस्ट में रहाणे और पुजारा के अलावा इशांत शर्मा का नाम शामिल है, तो भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन को भी टीम इंडिया से खेले सालों हो गए हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों का इंटरनेशनल करियर खत्म होता नजर आ रहा है और युवा खिलाड़ी उनकी जगह टीम में ले रहे हैं।

टीम इंडिया में वापसी करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं Mayank Agarwal

*इंस्टा स्टोरी पर Mayank Agarwal ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो किया री-शेयर
*वीडियो में ये बल्लेबाज अपनी Strength पर काम करता हुआ नजर आ रहा है
*आगामी घरेलू सत्र के लिए मयंक कर रहे हैं तैयारी, अपनी फिटनेस पर देते हैं ध्यान
*घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन एक बार से टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं अग्रवाल।

Mayank Agarwal की वर्क आउट सेशन से ये तस्वीरें आई सामने

Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)

बल्लेबाज ने इंस्टा पर कुछ दिनों पहले ये पोस्ट शेयर किया था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayank Agarawal (@mayankagarawal)

SRH के कप्तान ने अग्रवाल को नहीं दिए IPL 2024 में ज्यादा मौके

भारतीय टीम से कुल 21 टेस्ट मैच और 5 वनडे मैच खेल चुके बल्लेबाज Mayank वैसे तो IPL में SRH टीम से खेलते हैं, लेकिन इस साल पैट कमिंस ने उन्हें काफी कम मौके दिए थे। इस साल IPL में मयंक को सिर्फ 4 मैच खेलने के मौके मिले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 64 रन ही बनाए थे। जिसे देखते हुए मेगा ऑक्शन से पहले SRH टीम को उनको रिलीज कर सकती है, वैसे SRH से पहले मयंक पंजाब टीम के कप्तान थे

আরো ताजा खबर

IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

KKR vs MI (Image Credit- Twitter ) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले...

KKR vs MI, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम मुंबई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs MI: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। 148...

BCCI ने जारी किया घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल, 1788 मैच खेले जाएंगे पूरे क्रिकेट कैलेंडर में

BCCI (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार घरेलू सीजन में कुल 1788 मुकाबले...

ICC महिला T20 विश्व कप 2026: सभी 12 टीमों के स्क्वाड्स पर डालें एक नजर

ICC Women’s T20 World Cup 2026: all the squads (image via getty) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से 5 जुलाई तक आयोजित किया...