
Roston Chase (Pic Source-X)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए बेहतरीन मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया। इस मैच में मेजबान की ओर से रॉस्टन चेज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
बता दें, रॉस्टन चेज ने अमेरिका के खिलाफ चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने कप्तान आरोन जॉन्स, अनुभवी ऑलराउंडर कोरी एंडरसन और हरमीत सिंह को वापस पवेलियन भेजा। मैच खत्म होने के बाद रॉस्टन चेज ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आज इस मैच के लिए उन्होंने लगभग अपनी बस को मिस कर दिया था। बता दें, चेज के शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें अमेरिका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
मैच खत्म होने के बाद रॉस्टन चेज ने ब्रॉडकास्टर को बताया कि, ‘यह मेरा अभी तक का सबसे अच्छा गेंदबाजी स्पेल रहा है। मेरे दोस्त और परिवार वाले इस मैच को देख रहे थे। टीम मीटिंग में भी हमने यह योजना बनाई थी कि स्पिनर्स को अपना काम अच्छी तरह से करना होगा और विरोधी टीम को पावरप्ले में ही दबाव में डालना होगा। आज मेरे दिन की शुरुआत इतनी अच्छी तरह से नहीं हुई थी। मैंने लगभग अपनी बस को मिस कर दिया था।
यहां क्रिकेट खेलने मुझे हमेशा ही अच्छा लगा है और फैंस ने भी हमारे लिए जमकर चीयर किया। हम इस वर्ल्ड कप को जीतना चाहते हैं और उसके लिए हम अपनी सभी विरोधी टीमों को हराना चाहेंगे।’
वेस्टइंडीज ने USA को दी करारी शिकस्त
वेस्टइंडीज ने अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज कर ली है और अब उन्हें अपना अंतिम सुपर 8 का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 जून को खेलना है। टीम के पास कई खिलाड़ी हैं जो इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है।
अगर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लंबे अंतर से जीत दर्ज कर ली तो वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगे। हालांकि टीम को जीतना इस मैच को इतना सा नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका को अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक भी मैच में शिकस्त नहीं मिली है।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

