

विराट कोहली और रोहित शर्मा ना सिर्फ भारत के, बल्कि दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। दोनों ने साथ में और अलग-अलग बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को अनगिनत मैचों में जीत दिलाई है। तो वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क किसी बल्लेबाज के लिए बुरे सपने से कम नहीं हैं।
तो वहीं, आज इस खबर हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि मिचेल स्टार्क को तीनों फाॅर्मेट में विराट कोहली और मिचेल स्टार्क में से किसने बेहतर खेला है? तो चलिए शुरू करते हैं:
टेस्ट क्रिकेट
जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है, तो स्टार्क ने खुद को एक बेहद ही खतरनाक गेंदबाज के रूप में स्थापित किया है। तो वहीं, कोहली भी इस फाॅर्मेट के एक फाइनिस्ट बल्लेबाज हैं। हालांकि, कोहली की तुलना में रोहित ने टेस्ट क्रिकेट खेलना देरी से शुरू किया, लेकिन उन्होंने खुद को हाल के समय का एक अच्छा बल्लेबाज साबित किया है। देखें मिचेल स्टार्क के खिलाफ कोहली-रोहित के टेस्ट आंकड़ें:
| बल्लेबाज | पारी | रन | स्ट्राइक रेट | औसत | आउट |
| रोहित शर्मा | 19 | 143 | 65.29 | Not Out | 00 |
| विराट कोहली | 26 | 278 | 58.28 | 46.33 | 06 |
वनडे क्रिकेट
50 ओवर के फाॅर्मेट में, रोहित और कोहली दोनों ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में उभरे हैं। उनकी निरंतरता और विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की क्षमता उन्हें किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनाती है।
हालांकि, स्टार्क वनडे में भी कई बल्लेबाजों के लिए एक बुरा सपना रहे हैं, अपनी घातक गति से उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया है। वनडे में स्टार्क के खिलाफ रोहित 4 और कोहली 2 बार आउट हुए हैं।
| बल्लेबाज | पारी | रन | स्ट्राइक रेट | औसत | आउट |
| रोहित शर्मा | 14 | 175 | 102.48 | 43.75 | 04 |
| विराट कोहली | 14 | 256 | 96.29 | 78.00 | 02 |
टी20 क्रिकेट
जब खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट की बात आती है, तो इसे बल्लेबाजों के लिए उपयुक्त माना जाता है। गेंदबाज बहुत ही कम बार टी20 फाॅर्मेट में अपना प्रभाव छोड़ पाने में सफल रहते हैं। टी20आई में रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क का 3 और विराट कोहली ने 5 बार सामना किया है। रोहित स्टार्क के खिलाफ 37 रन बनाने में दो बार आउट हुए, तो कोहली ने स्टार्क के खिलाफ 15 रन बनाए और वह एक भी बार आउट नहीं हुए।
| बल्लेबाज | पारी | रन | स्ट्राइक रेट | औसत | आउट |
| रोहित शर्मा | 03 | 37 | 217.64 | 18.50 | 02 |
| विराट कोहली | 05 | 15 | 83.33 | Not Out | 00 |
निष्कर्ष
क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेल का विश्लेषण करने के बाद, यह स्पष्ट है कि कोहली और रोहित स्टार्क का सामना करने में अलग-अलग ताकत रखते हैं। लाल गेंद वाले क्रिकेट में, रोहित असाधारण रहे हैं और उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, क्योंकि स्टार्क उन्हें लाल गेंद वाले क्रिकेट में कभी आउट नहीं कर पाए हैं।
हालांकि, सफेद गेंद वाले क्रिकेट में, कोहली का पलड़ा भारी है। स्टार्क की गति को सटीकता से संभालने की उनकी क्षमता, खासकर वनडे और टी20आई में, उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों पर हावी होने में मदद करती है। रोहित अक्सर नई गेंद से स्टार्क का सामना करते हैं, जिससे उनका काम मुश्किल हो जाता है, लेकिन कोहली की विभिन्न प्रारूपों में अनुकूलनशीलता उन्हें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने वाला बल्लेबाज बनाती है।
13 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 WC 2026: कब है भारत का अगला मैच? IND vs PAK की तारीख, समय, जगह, और टीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: तो इस वजह से जारी नहीं हो पा रहा आईपीएल शेड्यूल, BCCI ने बताई बड़ी वजह
T20 World Cup 2026: भारत ने एकतरफा मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हराया

