Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा ने 37 साल की उम्र में ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

रोहित शर्मा ने 37 साल की उम्र में ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने सभी टीमों के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की है। यही वजह है कि अब रोहित शर्मा आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं।

हाल ही में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने तीन मैच में 157 रन बनाए थे। तमाम लोगों ने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की थी। आईसीसी ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग साझा की है जिसमें पहले स्थान पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम है। उनकी इस समय 824 रेटिंग है। इस लिस्ट में बाबर आजम के बाद दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा है।

भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है और वो अब तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। जहां रोहित शर्मा की रेटिंग 765 है वहीं शुभमन गिल की रेटिंग 763 है।

विराट कोहली चौथे पायदान पर है

बता दें, भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अब नंबर चार पर हैं। उनकी रेटिंग में हल्की सी गिरावट देखने को मिली है। कोहली की रेटिंग अब 746 की हो गई है। इतनी ही रेटिंग आयरलैंड के युवा बल्लेबाज हैरी टैक्टर की है। वे भी कोहली के साथ संयुक्त रूप से नंबर चार पर हैं। न्यूजीलैंड के ​डेरिल मिचेल 728 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर बने हुए हैं। डेविड वार्नर 723 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर बने हुए हैं। श्रीलंका के पथुम निसंका को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 708 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर आ गए हैं।

इस लिस्ट में 9वें पायदान पर इंग्लैंड के डेविड मलान है जिनकी रेटिंग 707 है। अब इस साल भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट में एक भी मुकाबला नहीं खेलना है। हालांकि अगले साल पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेला जाना है और उस टूर्नामेंट में भी रोहित शर्मा अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

আরো ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह इस हफ्ते गेंदबाजी प्रैक्टिस शुरू करेंगे, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उनके फिट होने की उम्मीद

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारतीय...

WI vs PAK 2026: पाकिस्तान को बड़ा झटका, पूर्व कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से हुआ बाहर 

WI vs PAK 2026 (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, दोनों टीमों के बीच...

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद कौन बनेगा KKR का कप्तान? यहां जानें 

Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई, गुरूवार को क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। रहाणे के संन्यास...

31 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट...