Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा ने फैंटेसी कॉन्टेस्ट विनर को गिफ्ट कर दी अपनी लैम्बोर्गिनी कार, देखें वीडियो

रोहित शर्मा ने फैंटेसी कॉन्टेस्ट विनर को गिफ्ट कर दी अपनी लैम्बोर्गिनी कार देखें वीडियो

Rohit Sharma gifts his Lamborghini car to a fan

आईपीएल 2025 के दौरान रोहित शर्मा सहित कई भारतीय क्रिकेटर ड्रीम 11 के विज्ञापन में नजर आते रहे हैं। वहीं आईपीएल 2025 से पहले रोहित शर्मा ने एक विज्ञापन में अपनी लैम्बोर्गिनी कार भाग्यशाली फैन को गिफ्ट करने का वादा किया था। अब रोहित शर्मा ने वो वादा पूरा कर दिखाया है। एक वायरल वीडियो में उन्हें विजेता फैन को अपनी लैम्बोर्गिनी कार गिफ्ट करते हुए देखा जा सकता है।

दरअसल, वायरल वीडियो में रोहित शर्मा कार की चाबी फैन को सौंपते हुए नजर आ रहे हैं। इस लैम्बोर्गिनी उरुस के नंबर प्लेट पर ‘264’ भी अंकित है, जो वनडे में रोहित शर्मा के सर्वोच्च स्कोर (264) को दर्शाता है। बता दें कि रोहित शर्मा ने यह कार 2022 में लगभग 4 करोड़ रुपये में खरीदी थी। अब अपना वादा पूरा करने के लिए उन्होंने इसे फैन को उपहार में दे दिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

हाल ही में फॉर्म में दिखे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की बात की जाए, तो वह फिलहाल आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले 5 पारियों में 3 अर्धशतक बनाए हैं, लेकिन इससे पहले सीजन की शुरुआत में वह थोड़े संघर्ष करते नजर आए। वह अब अपने फॉर्म को पूरे टूर्नामेंट के दौरान बरकरार रखना चाहेंगे।

वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें, तो टीम ने 12 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है। फिलहाल वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वह प्लेऑफ की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के साथ होड़ में है। मुंबई के दो मुकाबले बाकी है और प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए उसे इन दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई का अगला मैच 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है।

वहीं गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। अब देखना है क्या मुंबई इंडियंस अपनी जगह सुरक्षित कर पाती है?

আরো ताजा खबर

पृथ्वी शॉ गलत रास्ते पर चले गए और अपना करियर बर्बाद कर लिया: रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड

Prithvi Shaw and Dinesh Lad (Image Credit Twitter X)रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड का मानना है कि पृथ्वी शॉ ने अपने करियर में गलत दिशा चुन ली,...

भारत को टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी की कमी खल रही है: क्रेग मैकमिलन

Craig McMillan and Hardik Pandya (Image Credit Twitter X)न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच क्रेग मैकमिलन का कहना है कि भारतीय टेस्ट टीम में खासकर विदेशी हालात में हार्दिक पांड्या...

ENG vs IND 2025: ‘बुमराह को आईपीएल 2025 नहीं खेलना चाहिए था’ जसप्रीत को लेकर पूर्व सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

Dilip Vengsarkar and Jasprit Bumrah (Image Credit Twitter X)भारत के पूर्व कप्तान व सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2025 में या तो पूरी तरह...

SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X)आईसीसी महिला विश्व कप 2025 बस 50 दिन दूर है और इस महाकुंभ के लिए मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में...