Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित शर्मा कप्तान नहीं बल्कि लीडर हैं” पीयूष चावला ने जमकर की भारतीय कप्तान की तारीफ

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला शनिवार 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया और पहली बार फाइनल में पहुंची। दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है।

वहीं, रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम 11 साल के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया करीब 11 साल से कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है।

रोहित शर्मा ने इस बार दिखाया अलग तरह का खेल 

रोहित शर्मा ने हर बार की तरह इस टूर्नामेंट में भी सिर्फ कप्तान के तौर पर नहीं खेला। इस साल विश्व कप में रोहित की बल्लेबाजी ने टीम को अहम मुकाबलों में बचाया है। जहां सेमीफाइनल में रोहित का अर्धशतक टीम के लिए महत्वपूर्ण था, वहीं सुपर आठ चरण में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों में 92 रनों की उनकी पारी चौंकाने वाली थी।

बता दें कि, रोहित ने अब तक सात मैचों में 41.33 की औसत और 155.97 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। रोहित के इस प्रदर्शन की काफी तारीफ हो रही है और इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने भी कुछ बातें कही हैं। पीयूष चावला ने भी रोहित शर्मा के तारीफ में बड़े-बड़े बयान दिए हैं। आइए पढ़ें-

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए, पीयूष चावला ने रोहित के नेतृत्व गुणों की सराहना की और बताया कि कैसे भारत इस बार टी20 विश्व कप फाइनल जीतने की राह पर है।

चावला ने कहा-

“रोहित ने जिस तरह से एक उदाहरण पेश किया है, मैंने पहले भी कहा है कि वह एक कप्तान नहीं बल्कि एक लीडर हैं। जब एक लीडर एक उदाहरण स्थापित करता है, तो बाकी लोग उसको फॉलो करते हैं और इस भारतीय टीम में यही हो रहा है।”

“हमने देखा है कि इस टूर्नामेंट में भारत सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हैं। हर कोई प्रदर्शन कर रहा है और योगदान दे रहा है, जो बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस सफलता को सुनिश्चित करने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, और इससे पता चलता है कि आत्मविश्वास कितना ऊंचा है।”

Every player has contributed to #TeamIndia’s success equally, and our expert, #PiyushChawla believes that #RohitSharma has expertly led his team to remain unbeaten in #T20WorldCup2024 😍

Don’t miss the big #Final 👉 #INDvSA | TODAY, 6 PM | #T20WorldCupOnStar pic.twitter.com/JRyQfW74e6

— Star Sports (@StarSportsIndia) June 29, 2024

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...