Skip to main content

ताजा खबर

‘रोहित शर्मा इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं’ भारतीय कप्तान की तारीफ करते हुए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी

‘रोहित शर्मा इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं’ भारतीय कप्तान की तारीफ करते हुए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दुनिया के कुछ शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं। क्रिकेट के जानकार कहते हैं कि रोहित के पास बाकी खिलाड़ियों से कुछ मिली सेकेंड अधिक हैं। साथ ही यह भी कहा जाता है कि रोहित से अच्छा पुल शाॅट और कोई नहीं खेल पाता है।

दूसरी ओर, अब रोहित की तारीफ करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद जाहिद (Mohammad Zahid) का बड़ा बयान सामने आया है। जाहिद का कहना है कि रोहित इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

मोहम्मद जाहिद ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली के यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से मोहम्मद जाहिद ने रोहित शर्मा को लेकर कहा- रोहित शर्मा इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, वह तेज गेंदबाजों को बहुत अच्छे से खेलते हैं। मैंने उन्हें कभी तेज गेंदबाजी के सामने मुश्किल में पड़ते नहीं देखा। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और लेंथ का जल्दी पता लगा लेते हैं।

दूसरी ओर, आपको रोहित के बारे में बताएं तो हाल में ही वह भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर खेलते हुए नजर आए थे। यहां पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाजी में अच्छा किया है। बाकी बल्लेबाजों के प्रदर्शन ना कर पाने की वजह से भारतीय टीम को वनडे सीरीज को 2-0 से गंवाना पड़ा था।

Rohit Sharma ने हाल में ही टी20 क्रिकेट को कहा है अलविदा

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्राॅफी अपने नाम करने के बाद, रोहित ने खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की ट्राॅफी अपने नाम की थी।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...