Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा आज के मैच रचेंगे ये बड़ा इतिहास! क्या धोनी को इस मामले में पछाड़कर बनेंगे नंबर 1?

Rohit Sharma and MS Dhoni (Image Source: Getty Images)

भारत बनाम आयरलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 : टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। यह मैच 8 जून यानी आज न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अगर भारत आयरलैंड के खिलाफ मैच जीत जाता है तो रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान बन जाएंगे। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 

रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास  

रोहित शर्मा के पास टी20 में इतिहास रचने और भारत के सबसे सफल कप्तान बनने का मौका है। 37 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय टीम के कप्तान के रूप में अब तक खेले 54 टी20 मैचों में से 41 में जीत हासिल की है। टी20 में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तानों की सूची में वह एमएस धोनी के बराबर हैं।

अगर भारत ग्रुप ए मैच में आयरलैंड को हराने में कामयाब हो जाता है तो यह भारत के कप्तान के रूप में रोहित की 42वीं जीत होगी। इसके साथ ही वह सर्वाधिक जीत के मामले में धोनी से आगे निकल जाएंगे।

धोनी के बाद अब तक कोई कप्तान नहीं दिला पाया है आईसीसी ट्रॉफी

बता दें कि, साल 2007 में एमएस धोनी के नेतृत्व में भारत ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। रोहित भी उस जीत का हिस्सा थे। इसके बाद से भारत टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सका है। अब 17 साल बाद भारत को दोबारा चैंपियन बनने का मौका मिला है। इस बार कमान रोहित के हाथ में है। धोनी की कप्तानी में भारत ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया किसी भी फॉर्मेट में आईसीसी खिताब नहीं जीत पाई है।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...