Skip to main content

ताजा खबर

रोहित-जायसवाल नहीं खेलेंगे मुंबई के लिए अगला रणजी मैच, सामने आई बड़ी वजह

रोहित-जायसवाल नहीं खेलेंगे मुंबई के लिए अगला रणजी मैच, सामने आई बड़ी वजह
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को गुरुवार से मेघालय के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले में स्टार प्लेयर्स जैसे रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर की कमी खलेगी। आगामी मैच के लिए टीम स्क्वॉड में इन प्लेयर्स का नाम नहीं है। तीनों खिलाड़ियों ने बीकेसी के शरद पवार अकादमी ग्राउंड में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के लिए एलीट ग्रुप ए मैच के छठे दौर में भाग लिया था।

हालाँकि, शार्दुल ठाकुर को छोड़कर, जिन्होंने दोनों पारियों में क्रमशः 51 और 119 रनों की शानदार पारी खेली, मुंबई का कोई भी स्टार प्लेयर उस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सका। जम्मू कश्मीर की टीम तीन दिनों के भीतर खेल को खत्म करने में सफल रही। उन्होंने उस मैच को पांच विकेट से अपने नाम किया था।

मुंबई को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए करना होगा चमत्कार

आपको बता दें कि, यहां से मुंबई को क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अब मेघालय को बड़े अंतर से हराने के अलावा बाकी मैचों में भी अनुकूल नतीजों की उम्मीद करनी होगी। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने माना है कि टीम के नॉकआउट में पहुंचने का एक पर्सेंट चांस है, लेकिन वे उम्मीद बरकरार रखेंगे।

रोहित, जायसवाल और अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ छह, नौ और 12 फरवरी को होने वाले वनडे और चैम्पियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा हैं। मुंबई क्रिकेट संघ के एक सूत्र ने तीनों के अगला मैच नहीं खेलने की पुष्टि की। पीटीआई को सूत्र ने श्रेयस अय्यर के बारे में कहा, ‘‘वह भारतीय टीम से जुड़ेंगे।’’

भारतीय टीम फिलहाल पांच मैचों की टी20 सीरीज में व्यस्त है और 2-0 से आगे चल रही है और अय्यर आगामी वनडे मैचों की तैयारी के लिए अपने साथियों के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में वे आखिरी लीग मैच का हिस्सा नहीं होंगे। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम अपने सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरेगी।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026: भारतीय टीम को सुलझानी होगी स्पिन डिपार्टमेंट की गुत्थी – सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया को अपने स्पिन विभाग को लेकर जल्द फैसला...

India Tour of Ireland 2026: जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच, लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Ireland vs India 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस छोटी लेकिन रोमांचक सीरीज का...

भीषण गर्मी से बचने के लिए BCCI का बड़ा कदम, 2027 से जल्दी शुरू हो सकता है IPL

BCCI mulling to start IPL 2027 early, hold Final by May 15 (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2027 सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़े बदलाव...

‘टीम को एक लीडर के तौर पर उनकी जरूरत है’ – माइकल वॉन चाहते हैं कि बेन स्टोक्स कप्तान के तौर पर वापसी करें

Michael Vaughan wants Ben Stokes to return as England captain (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का कप्तान बने रहने का समर्थन...