Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित को फ्रेंचाइजी खरीदने जाती है तो फिर उसके लिए 20 करोड़ रुपये मान के चलिए”- अश्विन का हैरान करने बयान

Rohit And Ashwin (Image Credit- Instagram)

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का समय नजदीक आ रहा है। इस ऑक्शन में कई बड़े दिग्गज प्लेयर हिस्सा ले सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछले साल रोहित शर्मा को हटा हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया था, जिसे देखते हुए इस बार माना जा रहा है कि रोहित मेगा ऑक्शन में जा सकते हैं। 2024 में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया गया था।

वहीं इन सबके बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि, अगर रोहित नीलामी में आते हैं तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) उनके लिए बोली लगा सकती है। क्या आरसीबी रोहित शर्मा को खरीद पाएगी? इस पर भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि ये फ्रेंचाइजी के लिए सही विकल्प नहीं होगा क्योंकि रोहित काफी महंगे बिकेंगे और फ्रेंचाइजी के पास ज्यादा रकम हो इस बात की संभावना कम है।

Rohit Sharma को लेकर R Ashwin ने किया हैरान करने वाला दावा

रवि अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर रोहित को फ्रेंचाइजी खरीदने जाती है तो फिर उसके लिए 20 करोड़ रुपये मान के चलिए। उन्होंने कहा, “अगर रोहित शर्मा के लिए आप जा रहे हैं तो 20 करोड़ रखना पड़ेगा। 20 करोड़ उधर गायब हो गया।”

RCB फ्रेंचाइजी के पास पहले से ही विराट कोहली जैसा प्लेयर है, जिसे वो हर हाल में रिटेन करेगी ही करेगी। विराट को रिटने के लिए के लिए टीम को ज्यादा से ज्यादा 18 करोड़ देने होंगे। वहीं रोहित अगर ऑक्शन में आते हैं तो उनके लिए भी बाकी टीमों से लड़ाई लड़नी पड़ेगी और ऐसे में रोहित की कीमत आसाम छुएगी। रोहित को खरीदने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी को 20 करोड़ या उससे अधिक खर्च करने होंगे।

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस में हैं। उन्होंने साल 2013 से टीम की कप्तानी की थी और पहले ही सीजन में टीम को खिताब दिलाया था। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। पिछले साल टीम ने पांड्या को कप्तान बनाया था तो रोहित इससे नाखुश थे। टीम में पांड्या और रोहित के बीच मनमुटाव की खबरें भी थीं।

আরো ताजा खबर

RR vs LSG, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs LSG: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 64वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त

RR vs LSG (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 64वां मैच 19 मई, मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम...

‘हम चाहते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बने’ पंत के वनडे टीम से बाहर होने और टेस्ट उपकप्तानी जाने पर सेलेक्टर अजीत अगरकर 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई की सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने 6 जून से अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर...

IND vs AFG: औसत प्रदर्शन के बावजूद BCCI ने इन 3 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में दी जगह, यहां पढ़ें

IND vs AFG: 3 Players Who May Not Have Deserved Their Place (image via getty) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के...