Skip to main content

ताजा खबर

‘रोहित को कप्तान बनाओ’ फैन ने मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी से की खास गुजारिश, देखें वीडियो 

रोहित को कप्तान बनाओ फैन ने मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी से की खास गुजारिश देखें वीडियो

NIta Ambani (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल सीजन के बीच इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक फैन पांच बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को टीम का फिर से कप्तान बनाए जाने की गुजारिश, टीम की मालिक नीता अंबानी से करता हुआ नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला करते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाते हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी। फ्रेंचाइजी के इस फैसले के कुछ क्रिकेट फैंस खासा नाराज दिखे थे।

दूसरी ओर, अब मुंबई इंडियंस टीम का एक फैन टीम की मालकिन नीता अंबानी से एक खास गुजारिश करता हुआ नजर आ रहा है। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें नीता इस फैन की आवाज सुनती है और मुस्कुराते हुए दोनों हाथ जोड़ लेती है।

देखें इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो

खैर, जारी आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने खेले गए 14 मैचों में सिर्फ चार में ही जीत हासिल की थी, जबकि 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने पाॅइंट्स टेबल को 10वें नंबर पर फिनिश किया था।

दूसरी ओर, जारी सीजन में मुंबई इंडियंस का अभी तक प्रदर्शन औसत ही रहा है। हालांकि, टीम ने 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में 12 रनों से रोमांचक तरीके से जीत हासिल की है। यह मुंबई की जारी सीजन में खेले गए 6 मैचों में दूसरी जीत है।

इस जीत के बाद मुंबई चार अंक लिए, जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। अब उसका सामना अपने आगामी मैच में 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली से तुलना बाबर आजम के डाउनफाॅल का मुख्य कारण है: अहमद शहजाद

Virat Kohli and Babar Azam (Image Credit- Twitter X)जब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने साल 2015 में डेब्यू किया था, तब अनुभवी भारतीय बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट...

IPL 2026: क्या संजू सैमसन के लिए रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ को कुर्बान करेगी CSK? जानें यहां 

IPL 2025 (Image Credit- Twitter X)आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान राॅयल्स के कप्तान व अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के ट्रेड की चर्चा काफी जोरों पर...

कौन है सानिया चंडोक? जिनसे अर्जुन तेंदुलकर ने सगाई की 

Arjun Tendulkar (Image Credit- Twitter X)Who is Saaniya Chandhok: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी महान सचिन तेंदुलकर के बेटे, अर्जुन तेंदुलकर की एक निजी समारोह में...

14 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Arjun Tendulkar (Image Credit- Twitter X)1. पूर्व साउथ अफ्रीकी स्टार वेन पार्नेल ने चुनी अपनी ऑल टाइम वनडे XI, तीन भारतीयों को दी जगह हाल में ही पूर्व साउथ अफ्रीकी...