Skip to main content

ताजा खबर

रोहित के बाद अब विराट भी खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज, सामने आई बड़ी रिपोर्ट

रोहित के बाद अब विराट भी खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज सामने आई बड़ी रिपोर्ट
Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट का एक नया युग इस महीने के अंत में शुरू होगा, क्योंकि गौतम गंभीर राहुल द्रविड़ के जाने के बाद पहली बार भारत के हेड कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे। भारत श्रीलंका की यात्रा करने और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और उसके बाद तीन वनडे मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। शुरुआत में यह अफवाह थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित सीनियर वनडे सीरीज से बाहर हो जाएंगे।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट के जरिए ये बात सामने आई है कि रोहित शर्मा वनडे सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध करवा सकते हैं और अब ऐसा लग रहा है कि कोहली भी वनडे सीरीज में खेलते हुए देख सकते हैं।

वनडे सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं विराट कोहली

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली ने टी-20 सीरीज खेलने के लिए खुद को उपलब्ध बताया है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इसकी पुष्टि की है। ऐसा उन रिपोर्टों के बाद हुआ था जिसमें कहा गया था कि गौतम गंभीर ने सीनियर्स से खुद को सीरीज के लिए उपलब्ध रहने के लिए कहा था।

श्रीलंका दौरे हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होने जा रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान को लेकर रहने वाला है। बीसीसीआई और नए हेड कोच गंभीर अगले टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक के लिए कप्तान तलाश रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी कर सकते हैं।

बता दें कि भारतीय टीम श्रीलंका दौरे का आगाज 27 जुलाई को करेगी। श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम 12 दिनों में कुल 6 मुकाबले खेलेगी. पहले भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला टी20 27, दूसरा टी20 28 और आखिरी टी-20 मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले पल्लेकेल में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया 

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 24 मई रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कोलकाता के...

KKR vs DC, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs DC: top 10 memes (image via X) केएल राहुल ने एक शानदार अर्धशतक लगाया और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार...

IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल: क्वालीफायर 1 में RCB का मैच GT से, एलिमिनेटर में SRH और RR होंगे आमने-सामने

IPL 2026: Playoffs Schedule (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है, और उम्मीद है कि क्रिकेट प्रेमियों को एक...

‘अब तुम सबका चप्पलों से पिटाई खाने का समय आ गया है’ पंजाब के खिलाड़ियों के लेकर आखिरी युवराज ने ऐसा क्यों कहा?

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद की और टीम में साथी क्रिकेटर प्रियांश आर्या व अर्शदीप सिंह...