
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या उस समय काफी चर्चा में रहे थे, जब आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट द्वारा उन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड करने के बाद, रोहित शर्मा को रिप्लेस करते हुए मुंबई का कप्तान बनाया गया था।
तो वहीं फ्रेंचाइजी का यह फैसला क्रिकेट फैंस को रास नहीं आया, और वे हार्दिक पांड्या और उनकी कप्तानी को जमकर ट्रोल करने लगे। आईपीएल में हार्दिक ने अपने खेल और कप्तानी से निराश किया। तो वहीं आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे हार्दिक का सेलेक्शन जारी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में हुआ, तो कई तरह के सवाल उठे।
लेकिन इन तमाम सवालों का जबाव हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से दिया है। बता दें कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या फाॅर्म में लौट चुके हैं और गेंद के साथ बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 8 मैच में पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले 50* रनों की शानदार पारी खेली, तो उसके बाद गेंदबाजी में विकेट भी निकाले।
दूसरी ओर, अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के इस प्रदर्शन की पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज राॅबिन उथप्पा (Robin Uthappa) जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं, जिसके लिए उन्होंने बड़ा बयान भी दिया है।
Hardik Pandya को लेकर उथप्पा ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या को लेकर राॅबिन उथप्पा ने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा- मुझे ये देखकर अच्छा लग रहा है कि हार्दिक इतनी अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहा है। पिछले कुछ समय में उसने आचरण के कारण बहुत कुछ झेला है।
उथप्पा ने आगे कहा- यदि आप देखें कि वह पिछले कुछ महीनों में पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में जिस दौर से गुजरा है, उससे वह ढेर हो चुका था। लेकिन वह एक गहरा चरित्र है, और उसने शानदार वापसी की है और हमें इसको सेलेब्रेट करने की जरूरत है।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

