Skip to main content

ताजा खबर

राहुल द्रविड़ ने पिछली BGT के दौरान ऋषभ पंत की गाबा में खेली गई पारी को ‘बिल्कुल सनसनीखेज’ करार दिया, पढ़ें बड़ी खबर 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

पिछली बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में 89 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। पंत की इस पारी की वजह से टीम इंडिया ने मस्टविन मैच में ना सिर्फ जीत हासिल की, बल्कि ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम भी किया था।

पंत का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास था क्योंकि यह मैच खेलने से पहले टीम इंडिया अपनी फुल स्ट्रेंथ में नहीं थी। कुछ खिलाड़ी व्यक्तिगत और इंजरी की वजह से सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

तो वहीं इस समय टीम इंडिया एक बार फिर बीजीटी सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ 295 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। तो वहीं अब 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा पिंक बाॅल टेस्ट मैच शुरू होने वाला है।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid), ऋषभ पंत की गाबा में खेली गई उस खास पारी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। द्रविड़ का कहना है कि पंत की वह पारी सनसनीखेज थी।

राहुल द्रविड़ ने की ऋषभ पंत की जमकर तारीफ

बता दें कि एडिलेड ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिंक बाॅल टेस्ट मैच शुरू होने से पहले, राहुल द्रविड़ ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए कहा- मुझे लगता है कि ऋषभ का प्रदर्शन अविश्वसनीय था।

ऋषभ को वहां देखना और गाबा में उस टेस्ट मैच को जीतने के लिए 89 रनों का पीछा करते हुए देखना, सब कुछ दांव पर लगाने के बावजूद और इतनी कमजोर टीम के साथ, उस तरह के दबाव में उस तरह का प्रदर्शन करना, वास्तव में सनसनीखेज था।

द्रविड़ ने आगे कहा- वह कितना खास क्रिकेट रहा है। टेस्ट क्रिकेट उसके लिए मानो बत्तख के लिए पानी की तरह है। यह बिल्कुल अद्भुत और खास है। यह सोचना कठिन है कि धोनी के जाने के बाद, उनकी जगह कौन लेगा। मैं ये नहीं कर रहा हूं कि पंत ने उनकी (धोनी) की जगह ले ली है, लेकिन निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बिल्कुल सनसनीखेज रहा है।

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...