Skip to main content

ताजा खबर

राधिका मर्चेंट की बर्थडे पार्टी में नजर आए MS Dhoni, वायरल हुई फोटो

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) 18 अक्टूबर को राधिका मर्चेंट की बर्थडे पार्टी में नजर आए हैं। गौरतलब है कि हाल में ही राधिका की शादी भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी से हुई है।

तो वहीं अब धोनी राधिका की बर्थडे पार्टी में दोनों को शुभकामनाएं देने जामनगर पहुंचे हैं। धोनी के इस पार्टी में पहुंचने की फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पार्टी में 43 वर्षीय धोनी राधिका के फ्रेंड ऑरी के साथ नजर आए, जिसकी फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें एमएस धोनी के इस पार्टी में पहुंचने की फोटो

MS Dhoni with Orry at Radhika Merchant Birthday party..!! 🌟 pic.twitter.com/4lAP22c9bI

— Pragnesh Patel (@Pragnesh1935) October 18, 2024

दूसरी ओर, आपको धोनी के बारे में बताएं तो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले धोनी बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे। धोनी ने कप्तानी युवा भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी।

तो वहीं अब जब बीसीसीआई ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए रिटेंशन नियमों की घोषणा कर दी है। इसके बाद धोनी के आईपीएल 2025 में खेलने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि धोनी को सीएसके बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी 4 करोड़ में रिटेन कर सकती है।

नए रिटेंशन नियम के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी को क्रिकेट से रिटायर हुए पांच साल से ज्यादा हो गए हैं, तो फ्रेंचाइजी उस खिलाड़ी को टीम में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल कर सकती है। गौरतलब है कि धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

धोनी के क्रिकेट करियर पर एक नजर

बता दें कि धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से टेस्ट में 8248, वनडे में 12303 और टी20 में 1282 रन निकले हैं। इसके अलावा धोनी ने 264 आईपीएल मैचों में 39.13 की औसत से कुल 5243 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...