Skip to main content

ताजा खबर

रातों-रात लंदन के लिए रवाना हुए विराट कोहली, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप

Virat Kohli (Image Credit-X)

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मुंबई में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का जश्न मनाने के तुरंत बाद लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चे -वामिका और अकाय- लंदन में ही हैं और वह अपने परिवार के साथ इस जीत का जश्न मनाने के लिए बेताब हैं। मुंबई के मरीन ड्राइव में विक्ट्री परेड और वानखेड़े स्टेडियम में जीत का जश्न मनाने के बाद जहां सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंचे, वहीं विराट ने लंदन के लिए निकल गए।

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए विराट कोहली

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुरुवार रात को विराट का मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे थे। खबरों के मुताबिक, विराट ब्रिटिश राजधानी लंदन के लिए उड़ान भर रहे थे। उन्होंने इस दौरान ऑलिव ग्रीन जैकेट पहना हुआ था जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रहे थे।

आपको बता दें कि, भारत ने जब टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता तो वहां विराट कोहली का परिवार मौजूद नहीं था। रोहित शर्मा ने मैदान पर मौजूद अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ जश्न मनाया, वहीं जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी वहां मौजूद थीं। मगर कोहली फोन पर ही अपने परिवार के साथ इस खुशी को साझा कर पा रहे थे। फाइनल जीतने के बाद विराट काफी देर तक वीडियो कॉल पर अनुष्का से बात करते हुए दिखे।

हालांकि भारतीय टीम को 1 जुलाई को ही बारबाडोस से वापस आना था, लेकिन सभी को लोग वहां बेरिल नाम की तूफान में फंस गए जिस वजह से उन्हें 2 दिन और बारबाडोस में रुकना पड़ा। इसी वजह से कोहली को अपने परिवार से मिलने में देरी हुई।

भारत लौटने के बाद भी टीम का कार्यक्रम तय था। पहले दिल्ली में खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से मुलाकात की और फिर मुंबई में इस जीत का जश्न मनाया। जैसे ही कोहली इन सब से फ्री हुए तो उन्होंने बिना कोई देरी किए लंदन की उड़ान भरी ताकी वह अपने परिवार से मिल सके।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: 75 मिनट के लम्बे सेशन के साथ नेट्स में लौटे शुभमन गिल, लेकिन गॉल टेस्ट से पहले फिटनेस पर संशय बरकरार

SL vs IND: Shubman Gill Resumes Batting Practice (image via X) रविवार, 9 अगस्त को श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच...

SM Trends: 9 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।...

वनडे में लौटेगी ट्राई-सीरीज! ECB चीफ रिचर्ड गोल्ड ने दिया बड़ा अपडेट

Richard Gould (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के प्रमुख रिचर्ड गोल्ड ने वनडे क्रिकेट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। गोल्ड के अनुसार, अगले...

9 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वनडे में लौटेगी ट्राई-सीरीज! ECB चीफ रिचर्ड गोल्ड ने दिया बड़ा अपडेट इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के प्रमुख रिचर्ड गोल्ड...