Skip to main content

ताजा खबर

‘रवींद्र जडेजा की फॉर्म पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए’ आउट ऑफ फाॅर्म जड्डू को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया चौंकाने वाला बयान

रवींद्र जडेजा की फॉर्म पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए आउट ऑफ फाॅर्म जड्डू को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया चौंकाने वाला बयान

Ravindra Jadeja and Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक रंग में नजर नहीं आए हैं। तो वहीं इस समय आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे जडेजा को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का साथ मिला है। गावस्कर का कहना है कि जडेजा की फाॅर्म पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।

दूसरी ओर, जारी टी20 वर्ल्ड कप में जडेजा के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो अब तक उन्होंने कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8 की औसत से कुल 16 रन और गेंदबाजी में 7.80 की इकाॅनमी से मात्र 1 विकेट ही हासिल किया है।

इस तरह से लचर प्रदर्शन के बाद यह बात क्रिकेट जगत में लगातार उठ रही है कि जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर किसी और खिलाड़ी को टीम में मौका दिया जाना चाहिए। हालांकि, अब इस सब के बीच जडेजा को गावस्कर ने सपोर्ट किया है।

रवींद्र जडेजा को मिला सुनील गावस्कर का साथ

बता दें कि जडेजा की फाॅर्म को लेकर सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- मैं उनकी फाॅर्म को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं, क्योंकि वह काफी अनुभवी हैं। उन्हें जो भी मौके मिले हैं, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही ये मत भूलिए, मैदान में उन्होंने अपनी फील्डिंग क्षमता, कैच पकड़ने और रन आउट करने की क्षमता से 20 से 30 रन बचाए हैं।

गावस्कर ने आगे कहा- टीम में उनके इस योगदान को नहीं भूलना चाहिए। इसके बाद वह मैदान पर गेंद और बल्ले से जो भी करे, वो उसकी इस क्षमता से अलग है। इसलिए, मुझे लगता है कि जडेजा की फॉर्म पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। भारतीय फैंस के साथ समस्या ये है कि वे 2-3 खराब मैच के बाद कहते हैं कि उसके साथ क्या करें और इसके साथ क्या करें।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...