Skip to main content

ताजा खबर

रवि शास्त्री ने सुनाया गर्लफ्रेंड अमृता सिंह के साथ अपना पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा, कहा- पहले 10 मिनट तो मैं कुछ…

रवि शास्त्री ने सुनाया गर्लफ्रेंड अमृता सिंह के साथ अपना पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा, कहा- पहले 10 मिनट तो मैं कुछ…

Ravi Shastri and Amrita Singh (Image Credit- Twitter X)

इन दिनों सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस वीडियो में शास्त्री अपनी गर्लफ्रेंड और बाॅलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ एक मुलाकात का दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि शास्त्री का रिश्ता अमृता के साथ काफी दिनों तक चला था और एक लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था, लेकिन बाद में अमृता की शादी अपने 10 साल छोटे पटौदी के नवाब और बाॅलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से हो गई।

रवि शास्त्री ने सुनाया मजेदार किस्सा

बता दें कि वायरल वीडियो के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच ने कहा- जब मैं अपनी गर्लफ्रेंड से पहली बार मिला। अमृता है नाम, हां वही नाम वाली। आपने देखा होगा पिक्चरों में। जब उनसे पहली बार मिला था, तो यह पहली बार बाॅम्बे में था एक रेस्टोरेंट में।

और जब मैं पहली बार उनसे मिला, तो पहले 10 मिनट में मैंने एक शब्द भी नहीं कहा। मुझे पता था कि मैं लड़कियों के मामले में काफी शर्मीला था। लेकिन इतना भी नहीं पता था कि एक दिन ऐसा आएगा, मुझे चांस ही ना मिले एक शब्द कहने के लिए, उन 10 मिनट में। 10 मिनट वही बोलती रही।

देखें रवि शास्त्री की यह वीडियो

रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के क्रिकेट करियर पर एक नजर

शास्त्री ने भारतीय टीम के लिए अपने 11 साल के लंबे क्रिकेट करियर में 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले थे। इस दौरान शास्त्री ने टेस्ट में 151 विकेट लेने के साथ 3830 रन भी बनाए थे। तो वहीं वनडे में 4.22 की इकाॅनमी के साथ 129 विकेट और 29.05 की औसत से कुल 3108 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...