

रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
हालांकि, तीन बल्लेबाज ऐसे रहे, जिन्होंने बाकी खिलाड़ियों से काफी ज्यादा रन बनाए। इस सूची में मिजोरम के चिन्मय सुतार पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
पहले चरण में विदर्भ ने एलीट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि प्लेट लीग में सिक्किम की टीम दो जीत के साथ शीर्ष पर रही। आइए जानते हैं पहले चरण के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन बल्लेबाजों के बारे में।
3. सलिल अरोड़ा (पंजाब)
सलिल अरोड़ा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने पंजाब की तरफ से चार मैचों की छह पारियों में 104.40 की औसत से कुल 522 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 151 रन रहा। सलिल ने अपनी पारियों में 47 चौके और 10 छक्के लगाए। उन्होंने 935 गेंदों का सामना किया और उनका स्ट्राइक रेट 55.82 का रहा।
2. आयुष बडोनी (दिल्ली)
दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने चार मैचों की छह पारियों में 111.80 की औसत से 559 रन बनाए। गुजरात के खिलाफ उनका 217 रनों का स्कोर इस चरण की उनकी सबसे बड़ी पारी रही। बडोनी ने इस दौरान दो शतक और एक अर्धशतक लगाया। उन्होंने 59 चौके और पांच छक्के भी जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 81.72 का रहा।
1. चिन्मय सुतार (मिजोरम)
इस सूची में पहला स्थान मिजोरम के चिन्मय सुतार के नाम है। उन्होंने सिर्फ पांच पारियों में 208.50 की औसत से 834 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया। उनकी सबसे यादगार पारी नागालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रनों की रही। उन्होंने 517 गेंदों में 46 चौकों और सात छक्कों की मदद से यह ऐतिहासिक स्कोर बनाया।
इस प्रदर्शन के साथ वह रणजी ट्रॉफी में बीबी निंबालकर के नाबाद 443 रनों के बाद दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पृथ्वी शॉ के 379 रनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इस तरह पहले चरण में चिन्मय सुतार ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।
ये भी पढ़ें – यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक
यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त
NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

