Skip to main content

ताजा खबर

रणजी ट्रॉफी 2024-25: सौराष्ट्र ने अपने स्क्वॉड का किया ऐलान, इस दिग्गज तेज गेंदबाज को मिली कप्तानी की कमान

रणजी ट्रॉफी 2024-25 सौराष्ट्र ने अपने स्क्वॉड का किया ऐलान इस दिग्गज तेज गेंदबाज को मिली कप्तानी की कमान

Saurashtra Team (Photo Source: Twitter)

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन में सौराष्ट्र की कप्तानी दिग्गज तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को मिली है। जयदेव उनादकट का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनके पास रणजी ट्रॉफी में भी खेलने का काफी अनुभव है।

जयदेव उनादकट के अलावा चेतेश्वर पुजारा को भी टीम में शामिल किया गया है। यह चेतेश्वर पुजारा का रणजी ट्रॉफी में 20वां सीजन है। बता दें कि, पिछले काफी समय से चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में शानदार रहा था और अब उन्हें रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन में भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा।

यही नहीं टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने है और चेतेश्वर पुजारा की भी निगाहें इस महत्वपूर्ण सीरीज पर होगी। वो खुद टीम इंडिया में वापसी करने को देखेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में हार्विक देसाई, शेल्डन जैकसन और तरंग गोहल को शामिल किया गया है। ऑलराउंडर के रूप में चिराग जनी और प्रेरक मांकड़ को खेलते हुए देखा जाएगा।

रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 41 विकेट झटके थे और इस सीजन में वो स्पिन गेंदबाजी अटैक को लीड करेंगे। इसके अलावा कुछ युवा खिलाड़ियों को भी आगामी सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। सौराष्ट्र आगामी सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। आगामी सीजन में सौराष्ट्र की ओर से युवा खिलाड़ी के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों को भी धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

यह भी पढ़े:- Ranji Trophy 2024-25: बंगाल ने किया स्क्वॉड का ऐलान

रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के लिए यह रहा सौराष्ट्र का फुल स्क्वॉड

जयदेव उनादकट (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), तरंग गोहेल (विकेटकीपर), अर्पित वासवदा, चिराग जानी, प्रेरक मांकड़, युवराज सिंह डोडिया, डी जडेजा, पार्थ भूट, विश्वराज जडेजा, हितेन कांबी, नवनीत वोरा, परस्वराज राणा।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...