
Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter X)
रणजी ट्राॅफी के आगामी चरण से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि हाल में ही उन्हें सौराष्ट्र टीम की नेट प्रैक्टिस सेशन में देखा गया है, जिसे देख यह बात कंफर्म हो गई है कि वह घरेलू क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं।
अगर सब कुछ रहा तो जडेजा 23 जनवरी से सौराष्ट्र टीम की ओर से दिल्ली के खिलाफ राजकोट स्थित निरंजन शाह स्टेडियम के ग्राउंड सी पर होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) के सेकेट्ररी हिमांशु शाह ने कंफर्म किया है कि वह टीम के आगामी रणजी मैच खेलते हुए नजर आएंगे।
गौरतलब है कि जडेजा आखिरी बार जनवरी 2023 में रणजी ट्राॅफी मैच खेलते हुए नजर आए थे, जब उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र टीम की कमान संभाली थी। यह जडेजा का एक फिटनेस मैच भी था, क्योंकि बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज 2023 से पहले उन्हें अपनी फिटनेस भी साबित करनी थी।
खैर, अब सिर्फ जडेजा ही नहीं बल्कि बाकी भारतीय खिलाड़ियों का भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट में भाग लेना अनिवार्य कर दिया है, बशर्ते खिलाड़ी चोटिल है तो उसे खेलने से छूट होगी। तो वहीं जडेजा के अलावा कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने भी घोषणा कर दी है कि वे घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे।
Ravindra Jadeja के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर पर एक नजर
दूसरी ओर, जडेजा के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खेले 135 मुकाबलों में 23.88 की औसत और 2.52 की इकाॅनमी से कुल 542 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही 200 पारियों में 43.66 की औसत से कुल 7466 रन बनाए हैं। इस दौरान खिलाड़ी के बल्ले से 13 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं।
जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला
गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’
माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर
5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

