Skip to main content

ताजा खबर

“ये Crime है…”, गुजरात टाइटंस से हार के बाद हार्दिक पांड्या ने खोया आपा, दे डाला ऐसा बयान

ये Crime है गुजरात टाइटंस से हार के बाद हार्दिक पांड्या ने खोया आपा दे डाला ऐसा बयान

Hardik Pandya (Photo Source: Getty Images)

मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में तीन विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। हार्दिक पांड्या की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर सिर्फ 155 रन ही बनाए थे। दूसरी पारी के दौरान बारिश ने खेल में बहुत बाधा डाली, जिसके बाद गुजरात को 19 ओवर में 147 रन (DLS Target) का लक्ष्य मिला था।

गुजरात से हार के बाद हार्दिक पांड्या काफी ज्यादा दुखी और निराश हैं। उन्होंने गेंदबाजों द्वारा फेंकी गई नो-बॉल को क्राइम करार करते हुए बड़ा बयान दिया है।

नो-बॉल आपको नुकसान पहुंचाता है- हार्दिक पांड्या

गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी, और मुंबई की टीम सिर्फ चार फील्डर को ही सर्कल के बाहर रख सकती थी, क्योंकि वे मिनिमम ओवर-रेट से पीछे थे। हार्दिक ने फाइनल ओवर में गेंद दीपक चाहर को थमाई थी। लेकिन पहली ही गेंद पर राहुल तेवतिया ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर एक रन आया और फिर स्ट्राइक पर तैनात गेराल्ड कोएत्जी ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगा दिया।

छक्का खाने के बाद दीपक चाहर ने नो-बॉल फेंक दी। हालांकि, ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने गेराल्ड कोएत्जी को आउट कर दिया। लेकिन आखिरी गेंद पर अरशद खान ने एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी। दीपक चाहर के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी गुजरात की पारी के 8वें ओवर में दो नो-बॉल गेंद फेंकी थी। इसके अलावा, मुंबई ने 12वें ओवर में शुभमन गिल का कैच भी ड्रॉप कर दिया था, जो भी टीम पर भारी पड़ा।

हार्दिक पांड्या ने हार के बाद कहा,

“कैचों ने वास्तव में हमें नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन नो-बॉल, मेरी नो-बॉल और यहां तक ​​कि आखिरी ओवर में नो-बॉल में भी, मेरी नजर में टी-20 में यह एक अपराध है और अक्सर यह आपको नुकसान पहुंचाता है। लेकिन मैं लड़कों से बहुत खुश हूं कि उन्होंने अपना 120 प्रतिशत दिया, यह सुनिश्चित किया कि हम खेल में बने रहें और हार न मानें।”

আরো ताजा खबर

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के टॉप 3 मोमेंट्स के बारे में जानें यहां

MI vs DC (Photo Source: BCCI)आज यानी 21 मई को आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।...

MI vs DC, Play of the Day: दिल्ली के खिलाफ 3 विकेट लेकर मिचेल सैंटनर बने मुंबई की जीत के हीरो

Mitchell Santner (Photo Source: BCCI)आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180...

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का क्या रहा टर्निंग पॉइंट? जानें यहां

MI vs DC (Photo Source: BCCI)आज यानी 21 मई को आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस...

दिल्ली को हराकर शान से प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस, MI ने 59 रन से जीता मैच

MI vs DC (Photo Source: BCCI)आईपीएल 2025 का 63वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले...