Skip to main content

ताजा खबर

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)
Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में ये दोनों खिलाड़ियों के कोलंबो के एक हेयर सैलून में नजर आए। इस दौरान सिराज जिन्हें उनके फैंस प्यार से मियां भाई भी बुलाते हैं, वह सरफराज के बाल एक ट्रिमर से काटते हुए नजर आए।

इस दौरान ये वाक्या कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दोनों की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में फैंस ने कैप्शन में लिखा ‘सिराज एक बड़े भाई की तरह सरफराज खान के बाल काटते हुए नजर आए’

देखें मोहम्मद सिराज और Sarfaraz Khan की यह वायरल वीडियो

क्या सरफराज खान पहला टेस्ट मैच खेलेंगे?

गौरतलब है कि इस समय भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में बतौर बल्लेबाज सरफराज खान के खेलने की संभावना काफी कम नजर आ रही है। बता दें कि सरफराज को चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया है। लेकिन, टीम मैनेजमेंट सरफराज खान की जगह ध्रुव जुरेल पर भरोसा दिखा सकता है। जबकि नंबर तीन पर साई सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

श्रीलंका बनाम भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट, शनिवार, 15 अगस्त से बुधवार, 19 अगस्त2026 तक – गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले

दूसरा टेस्ट, रविवार, 23 अगस्त से गुरूवार, 27 अगस्त 2026 तक – सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज में Ravindra Jadeja के निशाने पर होंगे ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

Ravindra Jadeja Eyes Major Test Milestones on Sri Lanka Tour (image via X) Ravindra Jadeja Test records: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज...